क्या तली-भुनी चीजें खाकर बिगड़ रहा है आपका लिवर? Yogacharya Ravinder ने बताया ये ड्रिंक करेगी सफाया

Health Tips: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो बाहरी खाने के बहुत ज्यादा शौकीन होते हैं, जिससे उनका लिवर खराब हो जाता है और सही तरह से काम नहीं करता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं योगाचार्य रविंद्र से कि आप किस एक ड्रिंक की मदद से लिवर को साफ कर सकते हैं.

liver detox drink

लिवर की सफाई के लिए अपनाएं यह घरेलू ड्रिंक . Image Source Freepik

विज्ञापन

Healthy Drink For Liver: ऐसे बहुत से लोग हैं जो घर के खाने से ज्यादा बाहर का तला भुना हुआ खाना पसंद करते हैं. आजकल बच्चे हों या बड़े, जंक फूड खाने के शौकीन होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर का सबसे अहम हिस्सा लिवर होता है. अगर आप लिवर का ध्यान नहीं रखेंगे तो इससे आपको सेहत से जुडी कई दिक्कते होने लग जाएंगी. अगर आप भी अपने लिवर को अच्छी तरह साफ करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं योगाचार्य रविंद्र से कि आप किस एक ड्रिंक के सेवन की मदद से अपने लिवर को साफ कर सकते हैं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

योगाचार्य रविंद्र के अनुसार अगर आप बाहर की चीजों का सेवन अधिक करते हैं, तो इसका सीधा असर लिवर पर पड़ता है. अगर आप लिवर को साफ करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप बस यह आसान सी ड्रिंक घर पर बनाकर महीने में एक बार सेवन कर लें. आपका लिवर साफ हो जाएगा, साथ ही आप बीमारियों की चपेट में भी नहीं आएंगे.

विज्ञापन

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको बस कुछ ही चीजों की जरूरत होगी 2 चम्मच पुदीने का रस, 2 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच काला नमक. आप इन सभी चीजों को अच्छे से पानी में मिक्स करें. बस इस ड्रिंक को आप महीने में एक बार जरूर पिएं. इससे आपका लिवर साफ हो जाएगा.

इस ड्रिंक के फायदे

इस प्राकृतिक ड्रिंक का सेवन लिवर को अंदर से साफ करने में काफी मदद करता है. पुदीना शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन क्रिया (Digestion) को सही रखता है और लिवर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है. नींबू का रस शरीर में मौजूद विषाक्त तत्वों को दूर करता है और लिवर की कार्यक्षमता को बढाता है. वहीं काला नमक पाचन को सुधारता है, गैस और अपच की समस्या को कम करता है और लिवर को हल्का महसूस कराता है. इस ड्रिंक का महीने में एक बार सेवन करने से लिवर डिटॉक्स होता है, पाचन बेहतर होता है, शरीर में ऊर्जा बढती है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है. यह एक आसान, सस्ता और पूरी तरह प्राकृतिक उपाय है जो लिवर को स्वस्थ रखता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ