Acharya Manish Health Tips: आज के समय में ऐसे कई लोग हैं जो कि डिनर के बाद छोटी-मोटी गलतियां कर बैठते हैं. जिसके चलते कई बिमारियों का शिकार हो जाते हैं और डॉक्टरों के चक्कर काटते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम दिखने वाली कुछ गलतियां आपकी सेहत पर बहुत ही खराब प्रभाव डाल सकती हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं आचार्य मनीष से कि वह कौन सी गलतियां हैं जो आपकी सेहत को नुक्सान पहुंच सकती हैं. साथ ही आपकी हेल्थ को दिक्कत दे सकती हैं.
भूलकर भी न करें ये गलतियां
एक्सपर्ट आचार्य मनीष के अनुसार सबसे पहले तो जो लोग रात में डिनर लेट करते हैं या डिनर के बाद कुछ छोटी-मोटी चीजों से अपनी क्रेविंग को मिटाते हैं उन्हें यह गलती कभी नहीं करनी चाहिए. आपको कभी भी 10 बजे के बाद डिनर नहीं करना चाहिए, इससे आपको डायबिटीज और फैटी लिवर का रिस्क बढ़ सकता है. जो कि आपकी सेहत के लिए बहुत ही नुक्सानदायक है.
आचार्य मनीष कहते हैं कि अगर आप खाना खाने के बाद सीधे लेट जाते हैं तो यह भी बहुत बड़ी गलती है जो कि आपकी सेहत पर खराब प्रभाव डाल सकती है. खाना खाने के बाद सीधे लेट जाने से पेट में एसिड का फ्लो बढ़ जाता है, जिससे एसिडिटी, जलन और पेट फूलने जैसी दिक्कत हो जाती हैं.
ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आचार्य मनीष के अनुसार यह गलती करना आज से ही बंद कर दें. खाने के बाद ठंडा पानी पीने से पाचन में दिक्कत होती है और गैस जैसी दिक्कत हो सकती हैं.
आचार्य मनीष का मानना है कि जो लोग रात में देर से खाना खाते हैं उन्हें सेहत के प्रति कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इससे बचने के लिए आप डिनर रात में 8 बजे से पहले कर लें. इसके साथ ही कोशिश करें कि खाना खाने के बाद कम से कम 100 कदम जरूर चलें और गरम पानी, हर्बल टी या सौंफ-अजवाइन के पानी का सेवन करें.