ज्यादा फल खाने से क्या होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहा हो सकती हैं ये बीमारियां, जानिए 1 दिन में कितने फल खा सकते हैं

Fruits Negative Effects: जरूरत से ज्यादा फल खाना सेहत के लिए फायदे से ज्यादा नुकसान वाला भी हो सकता है. ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी से जानिए ज्यादा फल खाने पर कौन सी बीमारी हो सकती है.

FRUITES

क्या फलों के साइड इफेक्ट होते हैं?

Jyada Fal Khane Ke Nuksan: फल सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं और इसीलिए आमतौर पर रोजाना फल खाने की सलाह दी जाती है. फलों में विटामिन से लेकर खनिज और फायदेमंद एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेहत को दुरुस्त रखते हैं. लेकिन, फलों (Fruits) का जरूरत से ज्यादा सेवन करना शरीर के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है. ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी बता रहे हैं ज्यादा फल खाने पर शरीर को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं और एक दिन में व्यक्ति के लिए कितने फल खाना फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

ज्यादा फल खाने से क्या होता है

डॉ. सलीम जैदी ने बताया कि ज्यादा फल खाना हेल्दी नहीं है बल्कि ज्यादा फल खाना भी शरीर के लिए उतने ही हानिकारक हो सकते हैं जितने कि कम फल खाना. फलों में फ्रुक्टोस होता है जो शरीर की नेचुरल शुगर बनाते हैं. लेकिन, हमारा शरीर फ्रुक्टोस को डायरेक्टली इस्तेमाल नहीं कर पाता है इसीलिए फल खाने के बाद यह सारा फ्रुक्टोस लिवर में जाकर ग्लूकोज में बदल जाता है. इसीलिए जरूरत से ज्यादा फल खाने पर लिवर ओवरलोड हो जाएगा.

विज्ञापन

ज्यादा फल खाने पर कौन सी बीमारियां होती हैं

इससे फैटी लिवर, हाइ ट्राइग्लाइसेराइ़ड्स और बेली फैट बढ़ सकता है. वहीं अगर आप डायबेटिक हैं तो दिक्कत कई ज्यादा बढ़ सकती है.

विज्ञापन

1 दिन में कितने फल खा सकते हैं

डॉ. सलीम जैदी के अनुसार, हेल्दी एडल्ट्स को एक दिन में 2 से 3 सर्विंग्स फल यानी 250 से 300 ग्राम फल ही खाने चाहिए. वहीं, डायबिटीज के मरीजों और वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को दिनभर में 1 से 2 सर्विंग्स फल ही खाने चाहिए.

विज्ञापन

खाना खाने के कितनी देर बाद खाएं फल

लोग अक्सर ही खाना खाने के साथ ही फल खाना शुरू कर देते हैं जबकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ऐसा नहीं करना चाहिए. खाना और फल अलग-अलग खाए जाने चाहिए. ऐसे में खाना खाने के 1 से 2 घंटे बाद ही फलों का सेवन करना चाहिए. इससे पाचन भी ठीक रहता है और ब्लड शुगर लेवल्स (Blood Sugar Levels) भी एकदम से नहीं बढ़ते हैं.

विज्ञापन

डॉ. सलीम जैदी का कहना है कि फल बेहद हेल्दी होते हैं लेकिन इन्हें एक्सेस में खाना यानी जरूरत से ज्यादा खाना जहर बन सकता है. इसीलिए बैलेंस करना जरूरी है.

रोजाना फल खाने के क्या फायदे होते हैं

विज्ञापन
  • रोजाना फल खाने पर शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन, खनिज, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर जैसे गुण मिलते हैं.
  • फलों के सेवन से पाचन तंत्र अच्छा रहता है.
  • शरीर बीमारियों से दूर रहता है.
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत बनती है.
  • स्किन पर हाइड्रेशन बना रहा है.

यह भी पढ़ें – हाथ में झनझनाहट किसकी कमी से होती है? इस विटामिन और खनिज की कमी हो सकती है वजह

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ