---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

किडनी के कमजोर होने का संकेत हैं ये 10 लक्ष्ण, भूलकर भी न करें इग्नोर

Kidney Weak Symptoms: किडनी जब कमजोर होने लगती है तो कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं, जिनकी पहचान करने पर पता चल जाता है कि किडनी खराब हो रही है। ऐसे में किडनी की देखभाल के लिए कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।   

---विज्ञापन---

Kidney Weak Symptoms: हमारे शरीर में किडनी शरीर के लिए फिल्टर का काम करती है, जो बॉडी से वेस्ट को पेशाब के जरिए बाहर करती है, लेकिन अगर दोनों किडनी काम करना बिल्कुल बंद कर दें तो कोई 24 घंटे भी जिंदा नहीं रहता है। इसलिए किडनी की केयर करना बहुत जरूरी है।

अगर किडनी पूरी तरह से फिल्टर कम कर दें, तो घंटे शरीर में वेस्ट मैटेरियल जमा होता है, जो शरीर में धीरे-धीरे जहर भरता है। किडनी खुद ही अपनी सफाई करती है, लेकिन आजकल का खान-पान ऐसा हो गया है कि हर चीज में केमिकल मिला है। ऐसे में किडनी पर ज्यादा प्रेशर रहता है कि कैसे इस केमिकल को बाहर करें।  इसलिए किडनी समय से पहले कमजोर हो जाती है। ऐसे में किडनी कमजोर होने से पहले संकेतों की पहचान करना बहुत जरूरी है।

---विज्ञापन---

किडनी कैसे काम करती है?

किडनी शरीर का बहुत ही इंपॉर्टेंट ऑर्गन है। इसकी हेल्प से ही बॉडी से बेकार, गंदे प्रोडक्ट बाहर निकलते हैं। ये टॉक्सिंस खून से छानकर किडनी अलग करती है और यूरिन के जरिए बाहर निकाल देती है। सिर्फ टॉक्सिंस ही नहीं बल्कि बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट को भी बैलेंस करती है। ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने में हेल्प करती है और रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन करती है।

---विज्ञापन---

ये हैं कुछ संकेत 

  • मितली और उल्टी
  • भूख न लगना
  • थकान और कमजोरी
  • नींद न आने की समस्या
  • पेशाब बार-बार आना या बहुत कम होना
  • दिमाग के फोकस में कमी
  • मांसपेशियों में दर्द होना
  • पैर में सूजन आना
  • ड्राई और खुजली वाली स्किन
  • ब्लड प्रेशर हाई होना

हालांकि ये लक्षण कई बार दूसरी बीमारियों के भी होते हैं, क्योंकि किडनी में क्रॉनिक स्टेज में इस तरह के लक्षण दिखते हैं।

---विज्ञापन---

कैसे रखें किडनी का ख्याल

  • दिनभर में 8-9 गिलास पानी पिएं।
  • हेल्दी और बैलेंस डाइट खाएं। जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन भरपूर हो। इसके साथ ही नमक और चीनी पर कंट्रोल रखें।
  • ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर हमेशा कंट्रोल में रखें।
  • स्मोकिंग, अल्कोहल से दूरी बनाएं।

ये भी पढ़ें- किडनी से लेकर इन 5 समस्याओं में भी फायदेमंद लाल अंगूर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

---विज्ञापन---

 

First published on: May 25, 2024 09:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola