Jowar Cheela: आजकल ज्यादातर लोग हल्का और कम कैलोरी वाला खाना पसंद करते हैं। सुबह के नाश्ते में हल्का खाना हो तो चीला एक बेहतर ऑप्शन हैं। अक्सर आपने बेसन, ओट्स, रवा और मूंग दाल का चीला खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी ज्वार चीला खाया है।
जी हां, ज्वार चीला जो खाने में बेहद लजीज होता है और फायदेमंद भी। इसे खाने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, ज्वार चीला की रेसिपी और उसके फायदे। चलिए जान लेते हैं कि ज्वार चीला कैसे बनाते हैं और इसके क्या फायदे हैं।
ज्वार चीला के फायदे
1. दिल के लिए बहुत फायदेमंद
ज्वार चीला खाने से आपके दिल को बेहद फायदा होता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके कोलेस्ट्रॉल और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है। साथ ही ये आपको स्वस्थ रखता है।
2. ब्लड शुगर लेवल को सुधरता है
ज्वार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता इसलिए ये शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर का लेवल स्टेबल रखा जा सकता है।
3. ग्लूटेन फ्री होता है
जिन लोगों को ग्लूटेन इंटॉलरेंस या सीलिएक रोग है, उनके लिए ये एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। ज्वार ग्लूटेन फ्री होता है और इसके सेवन से कई फायदे मिलते हैं।
4. भरपूर मात्रा में होता है फाइबर
ज्वार में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और इसलिए ये शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पाचन सही रहता है और ये लंबे टाइम तक पेट को भरा रखता है।
इस तरह से बनाएं ज्वार चीला
ज्वार चीला बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़ा बाउल लेना है। फिर उसमें ज्वार का आटा, गेहूं का आटा, कटे हुए कुछ प्याज, टमाटर और अदरक को लें।
इसके बाद इसमें काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक को डाल दें और इसे अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसमें थोड़ा-सा पानी डालें और बैटर तैयार करें। (बैटर बनाते टाइम ध्यान रहें कि ये थोडा मोटा हो और इसलिए इसमें धीरे से पानी डालकर एक थिक बैटर बना लें।)
इसके बाद गैस पर एक पैन रख लें और उस पर तेल लगा दें, जब पैन गरम हो जाए को उसपर चीले का पेस्ट फैला लें। फिर इसे लाल होने तक पकाएं और बीच-बीच में पलटते रहें। जब ये पक जाए, तो इसे प्लेट में लें और सर्व करें।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
5 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
7 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
9 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
10 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
14 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines