Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

गठिया के 3 प्रारंभिक लक्षण क्या हैं? एक्सपर्ट से जानिए जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए

Home remedies for Joint Pain: अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है और किसी भी तरह से राहत नहीं मिल पा रही है तो इसका इलाज आपके किचन में ही मौजूद है. आप एक्सपर्ट के द्वारा बताए टिप्स को फॉलो करके दर्द से राहत पा सकते हैं. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 15, 2026 12:23
gathiya ke shuruati lakshan
किचन में मिलेगा जोड़ों के दर्द का इलाज. Image Credit- News24

Joint Pain Relief Home Remedies: जोड़ों का दर्द और अकड़न की समस्या आजकल काफी बढ़ गई है. ज्यादातर लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं और इलाज के लिए परेशान हैं. हालांकि, कुछ लोग इसे थकान या कैल्शियम की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर लगातार आपके हाथ या पैरों में दर्द बना हुआ है तो आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज करने की जरूरत नहीं है. यह लक्षण आगे चलकर गठिया जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं. अगर शुरुआत में ही इसके संकेत की पहचान ली जाए तो समय रहते इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है. हालांकि, इसके कंट्रोल करने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च या थेरेपी लेने की जरूरत नहीं है. बस आपको यूनानी और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर फुरकान अंसारी के बताए नुस्खे को फॉलो करना होगा. 

इसे भी पढ़ें- सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से क्या सच में बढ़ जाता है कैंसर का खतरा? होश उड़ा देगी एक्सपर्ट की बात

---विज्ञापन---

गठिया के 3 प्रारंभिक लक्षण

सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न महसूस होना- अगर आपको सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न महसूस हो रही है या घुटनों में दर्द का एहसास हो रहा है तो यह गठिया का शुरुआती लक्षण हो सकता है.
जोड़ों में हल्की सूजन- अगर आपके जोड़ों में सूजन या गर्माहट महसूस हो रही है तो आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह शरीर में सूजन (inflammation) का संकेत देता है.
चलने-फिरने में दर्द होना- अगर आपको चलने-फिरने में दर्द का एहसास हो रहा है तो आपको डॉक्टर के पास जाकर दिखाने की जरूरत है. शुरुआत में दर्द हल्का होता है, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ सकता है.  

किचन में मिलेगा जोड़ों के दर्द का इलाज 

एक्सपर्ट का कहना है कि जोड़ों के दर्द का इलाज हमारे किचन में मौजूद है. आपको तीन सामग्रियों का इस्तेमाल करना होगा, जिसमें मेथी दाना, सौंठ और हल्दी शामिल हैं. इसका सेवन कैसे करना है, आइए इस नीचे जानते हैं. 

---विज्ञापन---

कैसे करें?

  • सौंठ- 50 ग्राम 
  • मेथी दाना- 50 ग्राम
  • हल्दी पाउडर- 50 ग्राम 

विधि

इन सामग्रियों का पाउडर बना लें और सुबह-शाम गर्म दूध के साथ आधा चम्मच सेवन करें. इसके अलावा, ठंडी चीजों से परहेज करें वरना आपको फायदा नहीं होगा. 

ये काम भी करें

  • रोजाना एक्सरसाइज करें, क्योंकि वॉक, स्ट्रेचिंग या हल्के योगासन से जोड़ों की जकड़न कम होती है.
  • आपको अपना वजन कंट्रोल में रखना होगा, क्योंकि घुटनों और कमर पर दबाव पड़ने से दर्द बढ़ सकता है. इसलिए आहार और नियमित व्यायाम पर ध्यान दें.
  • सूजन होने पर ठंडी सिकाई और जकड़न होने पर हल्की गर्म सिकाई करने से राहत मिलती है.
  • अपने खाने में हल्दी, अदरक, लहसुन, मेथी और हरी सब्जियां शामिल करें. ये प्राकृतिक रूप से सूजन कम करने में मदद करती हैं.
  • विटामिन-डी की कमी से भी जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है. रोजाना 20 मिनट धूप में बैठना फायदेमंद होता है.

इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद वज्रासन में बैठना क्यों जरूरी है? आचार्य मनीष जी से जानिए पाचन को बेहतर बनाने के लिए क्या करना चाहिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 15, 2026 12:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.