हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

8 घंटे बैठे रहना हो सकता है खतरनाक, हेल्दी रहने के लिए रोजाना 1 घंटे करें ये काम, नहीं होगी कोई परेशानी

8 Ghante Baithne Ke Nuksan: रोजाना 30 मिनट बैठे रहने से मेटाबॉलिज्म 90% धीमा हो जाता है. इसकी वजह से आर्टरीज खराब फैट हटाकर मांसपेशियों तक पहुंचाने वाले एंजाइम भी धीमे पड़ जाते हैं, जिससे फैट बर्न नहीं होता और हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन
रोजाना 30 मिनट बैठे रहने से मेटाबॉलिज्म 90% धीमा हो जाता है- Image Credit-Freepik

Sitting For Long Hours Side Effects: अक्सर ऑफिस जाने वाले लोग रोजाना 8 से 9 घंटे कंप्यूटर के सामने बैठकर काम कर रहे हैं. इससे पैसा तो अकाउंट में आ रहा है, लेकिन हेल्थ पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. एक वक्त के बाद लगातार बैठे रहने से (Sitting Risk) या स्क्रीन देखने (Screen Time Sickness) से कई तरह की गंभीर बीमारियां हो जाती हैं. उम्र से पहले डाइबिटीज और कुछ लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं. रिसर्च के मुताबिक लगातार 30 मिनट बैठे रहने से मेटाबॉलिज्म 90% धीमा हो जाता है. साथ ही, आर्टरीज से खराब फैट हटाकर मांसपेशियों तक पहुंचाने वाले एंजाइम धीमे पड़ जाते हैं, जिससे फैट बर्न नहीं होता. इसलिए हर 30 मिनट के बाद 3 मिनट तक चलना जरूरी है. नर्वे में किए गए एक अध्ययन में बताया गया है कि अगर कोई इंसान रोजाना 8 घंटे लगातार(Sitting Side Effects) बैठ रहा है तो उसे 1 घंटा अपने लिए निकालना ही होगा. इस दौरान आप साइकिलिंग करने पर जोर दे सकते हैं, वरना आपको काफी अनहेल्दी महसूस होगा. 

इसे भी पढ़ें- पीलिया का सबसे अच्छा इलाज क्या है? बाबा रामदेव ने बताया इन पत्तों से दूर होगी दिक्कत, Jaundice से मिल जाएगा छुटकारा

8 घंटे बैठे रहने के नुकसान | Physical Symptoms of Sitting Too Much

  • दिल की बीमारी होना
  • टाइप 2 मधुमेह होना
  • मोटापे का शिकार होना
  • कोलन कैंसर की शिकायत
  • पोस्चर खराब होना

लगातार कितनी देर तक बैठना चाहिए?

रिसर्च के मुताबिक 4 घंटे से कम बैठना सबसे ज्यादा आदर्श माना जाता है. अगर आप 8 घंटे में से 4 घंटे बैठकर और 4 घंटे खड़े होकर काम करते हैं तो इससे शरीर को 10 मैराथन का फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

कितनी देर बैठने पर रिस्क शुरू हो जाता है?

अगर आप दिन में 4 से 8 घंटे बैठ रहे हैं तो रिस्क शुरू हो जाता है. इससे थकावट होने के साथ-साथ पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो जाती हैं.  

अगर 11 घंटे बैठने का रूटीन हो?

कई लोगों का रूटीन 8 घंटे से ज्यादा होता है. कुछ लोग 9 घंटे और कुछ लोग 11 घंटे बैठकर काम करते हैं. ऐसे में व्यक्ति को अचानक मौत आने या दिल का दौरा पड़ने का खतरा रहता है.

विज्ञापन

सिटिंग के नुकसान से कैसे बचा जाए?

  • आपको हर 30 मिनट में उठना होगा और अपने पैर, दिमाग या आंखों को आराम देना होगा. इससे काम करने की क्षमता भी बढ़ जाती है.
  • सिटिंग के दौरान अपने पोस्चर पर भी ध्यान दें. कई बार गलत तरीके से बैठने से कमर या गर्दन झुक जाती है और दर्द रहने की समस्या भी पैदा हो जाती है.
  • काम के दौरान शरीर को हिलाएं और कोई आसान डांस स्टेप करें. इससे दिल को नुकसान कम होगा और बैठने पर हेल्थ पर कम असर पड़ेगा.
  • दिन में कम से कम 1 घंटा साइकिल चलाएं या 60 मिनट तक ब्रिस्क वॉक करें. इससे दिल हेल्दी रहेगा और आप मोटापे से भी बचे रहेंगे.  

इसे भी पढ़ें- Diabetes की सबसे बड़ी दुश्मन है ये एक चीज, आयुर्वेदिक डॉ. Saleem Zaidi ने कहा आज ही से करें बंद

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola