Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

अंडा अच्छा है या नहीं कैसे चेक करें? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया इस एक ट्रिक से पता चलेगी अंडे की गुणवत्ता

How To Check Egg Quality: अंडा अगर खराब होता तो उसे खाने पर तबीयत खराब हो सकती है. ऐसे में अंडे की गुणवत्ता की जांच करना जरूरी होता है. यहां जानिए कैसे जानें अंडा खाने लायक है या सड़ चुका है. न्यूट्रिशनिस्ट की बताई ट्रिक से आप भी कर सकते हैं टेस्ट.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Jan 29, 2026 12:50
Egg Test
अंडे की अच्छी गुणवत्ता के संकेत क्या हैं?

Egg Quality Test: अंडे खरीदकर लाने पर कई बार समझ नहीं आता कि कैसे पहचानें कि अंडा ताजा है या सड़ गया है. सड़ा या खराब अंडा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. खराब अंडे में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया होता है जो फूड पॉइजनिंग की वजह बन सकता है. इसके अलावा, सड़ा हुआ अंडा खाने पर पेट में दर्द हो सकता है, उल्टी होने लगती है, दस्त लग सकते हैं या बुखार भी आ सकता है. इसीलिए समय रहते अंडे की गुणवत्ता जांचना जरूरी होता है. न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके बताया है कि कैसे पहचानें अंडा सड़ा हुआ है या ताजा (Fresh Egg) है. आप भी घर पर कर सकते हैं एग क्वालिटी चेक करने का यह टेस्ट.

कैसे जानें अंडा ताजा है या सड़ा हुआ

  • न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया घर पर बेहद ही आसानी से अंडे की गुणवत्ता की जांच की जा सकती है. इसके लिए आपको एक गिलास पानी की ही जरूरत होगी. पानी के गिलास को ऊपर तक भरकर उसमें कच्चा अंडा डाल दें. अगर अंडा पानी में ऊपर तैरता हुआ नजर आने लगे तो इसका मतलब है कि अंडा पुराना है और खराब हो चुका है. यह अंडा खाने लायक नहीं है.
  • अगर अंडा गिलास के तल से लगा रहे तो इसका मतलब है वह ठीक है. यह अंडा 0 से 1 हफ्ता पुराना होता है और एकदम ताजा होता है.
  • अगर अंडा पानी में डूब जाता है लेकिन खड़ा हुआ दिखता है तो इसका मतलब है कि अंडा 2 से 3 हफ्ते पुराना है लेकिन खाया जा सकता है.

फोड़ने के बाद कैसा दिखता है ताजा अंडा

---विज्ञापन---

अंडा फोड़ने के बाद अगर फर्म, गोल पीला भाग और गाढ़ा सफेद भाग नजर आता है तो इसका मतलब है कि यह एकदम ताजा है. पुराने और खराब अंडे का सफेद हिस्सा पानी जैसा नजर आएगा जिसका पीला हिस्सा आराम से फूट जाएगा और सफेद भाग में मिल जाएगा.

सूंघकर करें अंडे की पहचान

---विज्ञापन---

अगर अंडे को सूंघने में उससे सल्फर जैसी, खराब और सड़ी हुई बदबू आती है तो इसका मतलब है कि अंडा खराब है और इसे खाने पर आपकी तबीयत बिगड़ सकती है.

फ्रिज में कैसे रखें अंडे

अगर आप अंडों को घर में 2 या 2 दिनों से ज्यादा रखने वाले हैं तो अंडों को सामने की शेल्फ में ना रखें बल्कि इन्हें मिडल शेल्फ में रखकर स्टोर करें. इससे टेम्प्रेचर फ्लक्चुएशन नहीं होता और अंडे ठीक रहते हैं.

किन चीजों के साथ नहीं रखना चाहिए अंडा

न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह है कि अंडों को कभी भी स्ट्रॉन्ग स्मेलिंग फूड्स जैसे लहसुन, प्याज, मसाले, सीफूड, बिना ढका बासी खाना या फर्मेंटेंड फूड्स के साथ नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे अंडे इन चीजों की गंध को सोख लेते हैं और उनमें से बदबू आने लगती है. इससे हमें लगता है कि अंडा सड़ गया है या खराब हो गया है.

यह भी पढ़ें – पुरुषों में किडनी की समस्या के शुरुआती लक्षण क्या हैं? जानिए शरीर कैसे संकेत देने लगता है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


First published on: Jan 29, 2026 12:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.