Holi 2025: होली का त्योहार खुशियों, रंगों और मस्ती भरा होता है, लेकिन शुगर, लिवर और किडनी के मरीजों को किसी भी त्योहार पर कुछ विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। रंगों की मस्ती में अगर इन लोगों ने सही डाइट और सावधानियां न बरती, तो इन मरीजों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल, सभी जानते हैं कि होली के दिन लोगों के घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। कुछ लोग पार्टियों में भी जाते हैं, जहां वाइड रेंज ऑफ स्नैकिंग ऑप्शन्स होते हैं और एल्कोहल-बेस्ड ड्रिंक्स भी होती हैं, जो इन लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं।
आइए विस्तार से जानते हैं
1. शुगर के मरीजों के लिए
शुगर के मरीजों को त्योहारों के समय अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस समय मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है, जिससे शुगर लेवल हाई हो जाता है। डॉक्टर प्रमिला बताती हैं कि शुगर के मरीजों को होली पर चीनी की जगह गुड़ से बनी मिठाई खानी चाहिए और घर में बनी हुई। कम मसाले और नमक खाएं। साथ ही, ये लोग पैकेज्ड फूड्स जैसे चिप्स, नमकीन या स्नैक्स का सेवन कम करें। होली पर शुगर-बेस्ड ड्रिंक्स की जगह सादा पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं।
ये भी पढ़ें- होली से जुड़े ये 9 फैक्ट्स हर बच्चे को जानने चाहिए
2. लिवर के मरीज क्या करें?
होली पर अक्सर बाहर का भोजन और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन किया जाता है। इस त्योहार पर लोग एल्कोहल भी पीते हैं। ये दोनों फैक्टर्स लिवर की सेहत के लिए सही नहीं है। होली पर लिवर के मरीज फ्राइड फूड्स से जितना हो सके परहेज करें। चिकना खाना लिवर में और फैट जमा कर सकता है। होली मनाने के बाद गुनगुना पानी पिएं। आंवला का पाउडर मिलाकर इस पानी को पीना फायदेमंद होता है। हल्का भोजन जैसे कि खिचड़ी और दलिया खाएं।
3. किडनी पेशेंट्स किन बातों का रखें ख्याल
किडनी के मरीजों को होली पर शराब और सोडायुक्त ड्रिंक्स पीना हानिकारक है। चिप्स, नमकीन और पैकेट वाले फूड्स को खाने से बचें क्योंकि इनमें हानिकारक एसिडिक तत्व और नमक होता है, जो किडनी को डैमेज कर सकते हैं। होली पर किडनी के मरीजों को पानी का भरपूर सेवन करना चाहिए और लिक्विड लेना चाहिए।
अन्य जरूरी टिप्स
- वजन कम करने के लिए लो कैलोरी स्वीट्स या फिर नेचुरल स्वीटनर्स वाली मिठाई खा सकते हैं।
- व्यायाम, योग और एक्सरसाइज करने से आफ्टर होली स्ट्रेस रिलीज होता है और थकान दूर होती है।
- होली के बाद हल्का और उबला भोजन खाएं, वह ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
- चाय और कॉफी का सेवन कम करें क्योंकि इससे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
- होली के रंगों का सही चुनाव करें ताकि स्किन खराब होने से बच सकें।
ये भी पढ़ें- Holi 2025: होली के पकवानों से बिगड़ा डाइजेशन?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
13 mins agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
2 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
21 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
22 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines