Uric Acid: कई बार हम शरीर में होने वाले छोटे-छोटे दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं, यह सोचकर कि यह सामान्य थकान या हल्की समस्या है. लेकिन जब यही दर्द बार-बार होने लगे, रात में बढ़ जाए या सूजन के साथ महसूस हो, तो यह किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. हाई यूरिक एसिड भी ऐसी ही एक स्थिति है, जो धीरे-धीरे शरीर में असर दिखाती है, लेकिन इसके लक्षण लोग जल्दी समझ नहीं पाते हैं, क्योंकि शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन समय के साथ यह जोड़ों में तेज दर्द और सूजन का कारण बन सकता है. इसलिए हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि इस स्थिति में शरीर में कहां-कहां दर्द हो सकता है.
यह भी पढ़ें: जिम सप्लीमेंट क्या आप भी लेते हैं? जानिए इस ट्रेंड के चक्कर में किडनी का क्या हो सकता है
शरीर के किन हिस्सों में होता है दर्द? Uric Acid Pain
जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है, तो इसके क्रिस्टल जोड़ों में जमा होने लगते हैं, जिससे दर्द और सूजन पैदा होती है. सबसे पहले असर पैर के बड़े अंगूठे में दिखता है, जहां अचानक तेज दर्द, लालिमा और गर्माहट महसूस होती है. इसके अलावा टखनों में सूजन और चलने में तकलीफ भी आम है. घुटनों में दर्द होने पर सीढ़ियां चढ़ना या बैठना मुश्किल हो सकता है, कुछ मामलों में कोहनी और उंगलियों में भी जकड़न देखने को मिलती है. अगर यह समस्या बढ़ जाए तो कमर और गर्दन में भी खिंचाव और चुभने वाला दर्द हो सकता है, जिसे स्पाइनल गाउट (Gout) कहा जाता है.
क्यों बढ़ता है यूरिक एसिड और क्या हैं इसके खतरे?
यूरिक एसिड तब बढ़ता है जब शरीर जरूरत से ज्यादा प्यूरिन तोड़ता है या किडनी इसे ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती. ज्यादा नॉन-वेज, तली-भुनी चीजें, शराब और मीठे पेय इसका बड़ा कारण बनते हैं. लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करने से गाउट की समस्या गंभीर हो सकती है, जिससे जोड़ों में स्थायी नुकसान होने का खतरा भी जाता है. इसके अलावा किडनी स्टोन और किडनी से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए यह सिर्फ एक छोटा दर्द नहीं बल्कि एक चेतावनी है, जिसे समय रहते समझना बेहद जरूरी है.
राहत पाने के लिए क्या करें? Uric Acid Kaise Kam Kare
- हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करना मुश्किल नहीं है, बस कुछ आदतों में बदलाव जरूरी है:
- ज्यादा प्यूरिन वाले खाद्य पदार्थ जैसे रेड मीट, सीफूड और दालों का सीमित सेवन करें.
- शराब और मीठे ड्रिंक्स से दूरी बनाएं, क्योंकि ये यूरिक एसिड तेजी से बढ़ाते हैं.
- दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं, इससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं.
- वजन को संतुलित रखें, क्योंकि मोटापा इस समस्या को बढ़ा सकता है.
- रोजाना हल्की एक्सरसाइज, योग और ध्यान करें, जिससे सूजन और तनाव दोनों कम होते हैं.
यह भी पढ़ें: मिनट में बनाएं टेस्टी चीज सैंडविच, स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेस्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.