आज ही छोड़ दें दिमाग को कमजोर करने वाली ये आदतें, नहीं तो वक्त से पहले हो जाएगा बूढ़ा

Dimag Ko Buddha Karne Wali Cheezen: कई बार चीजें रखने के बाद याद नहीं आती और दिमाग पर जोर डालने की जरूरत पड़ती है. अगर आपके साथ भी बहुत ही कम उम्र में ऐसा हो रहा है तो आपको सोचने की जरूरत है, क्योंकि हमारी कई आदतें दिमाग को कमजोर करने का काम कर रही हैं. 

Habits To Quickly Aging Brain

दिमाग को कमजोर करने वाली 5 आदतें. Image Credit- Freepik

Habits To Quickly Aging Brain: एक अच्छी लाइफ के लिए दिमाग का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है. अगर ऐसा नहीं किया जाता तो वक्त से पहले दिमाग का सिकुंड़ जाता या याददाशत का कमजोर होने लगती है. अक्सर हम चीजें कहीं भी रखकर भूल जाते हैं और जोर डालने के बाद भी याद नहीं आता. इस स्थिति का मतलब है कि हमारा दिमाग वक्त से पहले ही बूढ़ा हो रहा है यानी हमारा दिमाग  23 साल की उम्र में 30 साल के जितना काम कर रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि ऐसा कोई और नहीं बल्कि हमारी आदतें ही कर रही हैं. कुछ बातें ऐसी हैं जिसका सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ रहा है और यह कमजोर होने लगा है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिमाग कमजोर होने के संकेत

  • बार-बार चीजें भूलना
  • ध्यान लगाने में दिक्कत
  • जल्दी थकान होना
  • कन्फ्यूजन रहना
  • मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन
  • नींद ना आना
  • सिरदर्द रहना
  • नई चीजें सीखने में दिक्कत

दिमाग को कमजोर करने वाली 5 आदतें 

  • देर तक जागने की आदत- अगर आपको देर रात तक जागने की आदत है तो इसे तुरंत बदल लें, क्योंकि नींद पूरी ना होना ही दिमाग को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. जब आप 8 घंटे की नींद नहीं लेते तो दिमाग पर जोर पड़ने लगता है और यह कमजोर होने लगता है.
  • स्क्रीन से दोस्ती करना- लगातार मोबाइल या स्क्रीन की लाइट से जुड़े रहते हैं तो आपका दिमाग कमजोर होने लगता है. ऐसा करने से दिमाग थक जाता है और एक वक्त के बाद चीजें भूलना शुरू कर देता है. इसके लिए आपको ब्रेन फ्रॉग जैसी बीमारी हो सकती है.
  • अनहेल्दी डाइट- आपका खाना भी दिमाग को प्रभावित करने का काम करता है. लगातार तला-भुना खाना या प्रोसेस्ड फूड को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना नुकसानदायक हो सकता है. ऐसा करने से दिमाग बहुत ही आराम से काम करता है.
  • पानी की कमी होना- दिमाग को पानी की सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है और जब इसे यह सही तरह से नहीं मिल पाता तो परेशानी होने लगती है. एक वक्त के बाद नसें सिकुड़ना शुरू हो जाती हैं और दर्द रहने लगता है. 
  • एक्सरसाइज ना करना- दिमाग के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है, क्योंकि लगातार काम करने या बैठे रहने की वजह से दिमाग को ब्रेक नहीं मिल पाता और ऑक्सीजन की कमी होने लगती है. इसलिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए, ताकि दिमाग सही तरह से काम करे.

इसे भी पढ़ें- घुटने के दर्द में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानिए कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ