---विज्ञापन---

हेल्थ

आपका भी Uric Acid बढ़ गया है? जानिए कौन सी दाल खाना चाहिए और किनसे करें परहेज, देखें पूरी लिस्ट

Uric Acid Control Tips: क्या आप भी हाई यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं और अपनी डाइट में बदलाव करना चाहते हैं? आइए जानते हैं इस स्थिति में कौन सी दालें खानी चाहिए और किन से परहेज करना बेहतर होता है.

Author Written By: Azhar Naim Updated: Feb 15, 2026 15:19
Best Dal For High Uric Acid
हाई यूरिक एसिड में कौन सी दाल खाएं? (Image: Pexels)

High Uric Acid Badhne par Kaun Si Dal Kha Sakte hai: क्या आप भी जोड़ों में दर्द, सूजन या अकड़न से परेशान हैं और सोच रहे हैं कि आखिर डाइट में क्या बदलाव करें? हाई यूरिक एसिड आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है, जिसका सीधा असर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. कई लोग समझ नहीं पाते कि कौन सी दाल या खाना सुरक्षित है और क्या खाने से स्थिति बिगड़ सकती है. अगर आप सही जानकारी के साथ संतुलित आहार अपनाते हैं, तो यूरिक एसिड को काफी हद तक कंट्रोल में रखा जा सकता है और दर्द की समस्या से राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Morning Skin Care Routine: क्या आप भी चाहती हैं दिनभर एक्टिव और ग्लोइंग स्किन? अपनाएं ये आसान टिप्स

---विज्ञापन---

क्या है यूरिक एसिड और किन चीजों से बढ़ता है?

यूरिक एसिड (Uric Acid) शरीर में बनने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है, जो आमतौर पर पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है. लेकिन जब शरीर में इसकी मात्रा ज्यादा हो जाती है या यह बाहर नहीं निकल पाता, तो खून में इसका स्तर बढ़ जाता है. इसकी वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में आपको बता दें कि प्यूरीन (Purines) से भरपूर भोजन जैसे कुछ दालें और अधिक प्रोटीन वाली चीजें यूरिक एसिड को बढ़ा सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि खानपान सोच-समझकर चुना जाए और संतुलित मात्रा में ही खाया जाए, ताकि सेहत बनी रहे.

हाई यूरिक एसिड में कौन सी दालें खानी बेहतर हैं?

---विज्ञापन---
  • मूंग दाल– मूंग दाल हल्की और आसानी से पचने वाली दाल है, जिसमें प्यूरीन की मात्रा कम होती है. यह शरीर को जरूरी पोषण देती है, इसे आप खिचड़ी, सूप या सादी दाल के रूप में सीमित मात्रा में नियमित खाया जा सकता है.
  • मसूर दाल– मसूर दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है, लेकिन हाई यूरिक एसिड में इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि, इसे पकाने से पहले कुछ घंटों तक भिगोना फायदेमंद रहता है.
  • काला चना– काला चना फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, लेकिन इसमें प्रोटीन ज्यादा होने से इसे नियंत्रित मात्रा में ही लेना चाहिए. रातभर भिगोकर अच्छी तरह पकाकर खाने से यह आसानी से पचता है.

किन दालों से बनाएं दूरी?

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हाई यूरिक एसिड में कुछ दालों से परहेज करना जरूरी बन जाता है, या तो उसका सेवन बहुत कम मात्रा में करना चाहिए. इसमें;

  • चना दाल– इसमें प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो यूरिक एसिड बढ़ा सकती है.
  • अरहर दाल– ज्यादा सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है.
  • राजमा– प्रोटीन और प्यूरीन अधिक होने के कारण हाई यूरिक एसिड में इसे कम या बंद करना बेहतर है.

इस बात का रखें ख्याल

यूरिक एसिड की समस्या में दालों का चयन सावधानी से करना जरूरी है. किसी भी दाल को पकाने से पहले कुछ घंटों तक भिगोना फायदेमंद होता है. साथ ही, अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें, ताकि आपकी सेहत अच्छी बनी रहे.

यह भी पढ़ें: दंड अभ्यास करने का सही तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताया इस योगासन को करने के अद्भुत फायदे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 15, 2026 03:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.