---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Heatwave Alert: लू लगने पर शरीर में कैसे लक्षण दिखते हैं, इससे कैसे बचें और लू लग जाए तो क्या करें, जानिए यहां

Heatwave Alert: भीषण गर्मी ना सिर्फ चैन से उठना-बैठना मुश्किल कर देती है बल्कि यह जानलेवा भी हो सकती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह इस गर्मी की मार से बचकर रहा जा सकता है.

---विज्ञापन---

Loo Ke Lakshan: भारत में सूरज अपना जमकर कहर बरपा रहा है और भीषण गर्मी ने लोगों का चैन से उठना-बैठना तक दूभर कर दिया है. ऐसे कितने ही इलाके हैं जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और दोपहर ही नहीं बल्कि शाम के समय भी लू चलने लगी है. ऐसे में इस गर्मी की मार से बचे रहना बेहद जरूरी है. यहां जानिए लू लगने (Heatstroke) से कैसे बचा जा सकता है, लू लगने का कैसे पता चलता है और अगर लू लग जाए तो किस तरह ठीक हुआ जाता है.

लू लगने के क्या लक्षण हैं

  • बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है
  • शरीर का तापमान बढ़ जाता है और तेज बुखार आ जाता है
  • त्वचा छूने पर झुलसाई हुई महसूस होती है और त्वचा पर रूखापन नजर आता है
  • दिल की धड़कनें तेजी से बढ़ने लगती हैं
  • सांसें खोखली सी लगती हैं
  • सिर में दर्द रहने लगता है
  • शरीर में ताकत नहीं रहती है
  • जी मिचलाने लगता है और उलटी आने लगती है
  • चेहरा लाल नजर आने लगता है
  • कंफ्यूजन की स्थिति बनने लगती है और लगता है जैसे दिमाग ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है.

लू से कैसे बचे रह सकते हैं

---विज्ञापन---
  • हीटवेव अलर्ट (Heatwave Alert) इलाकों में जाने से बचें
  • धूप में बहुत ज्यादा देर खड़े रहने से बचें
  • खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी के अलावा नारियल पानी, नींबू पानी और फलों का जूस पिएं
  • हल्के कपड़े पहनें जिनसे हवा शरीर से पास हो सके
  • तेज धूप में बाहर निकलने के बजाय एकदम सुबह या शाम के समय बाहर निकलें जिस समय मौसम थोड़ा ठंडा होता है
  • घर पर आते ही AC के सामने ना बैठें, इससे ठंडा-गर्म हो सकता है और सेहत बिगड़ सकती है
  • घर को ठंडा रखें और शाम के समय ठंडी हवा घर में आए इसके लिए खिड़की-दरवाजे खोलकर रखें.

लू ठीक करने के घरेलू उपाय

पिएं पर्याप्त मात्रा में पानी – लू लग गई है तो शरीर में पानी की कमी ना होने दें. पर्याप्त मात्रा में पानी और जूस वगैरह लेते रहें. डिहाइड्रेशन के कारण भी लू लगती है इसीलिए खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी होता है.

---विज्ञापन---

आम पन्ना – कच्चे आम का आम पन्ना पीने पर लू से बचा जा सकता है. आम पन्ना शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है. इसमें काला नमक और काली मिर्च वगैरह होता है जो सेहत के लिए अच्छा है. आम पन्ना शरीर के इलेक्ट्रोलाइट लेवल्स को बैलेंस कर देता है. इसे दिन में 1-2 बार पिया जा सकता है.

छाछ पिएं – लू से बचने के देसी तरीकों में छाछ भी शामिल है. छाछ खनिज और विटामिन से भरपूर होती है. इससे शरीर का तापमान रेग्यूलेट होता है और लू की दिक्कत ठीक होती है. ऐसे में छाछ पी जा सकती है.

---विज्ञापन---

सेब का सिरका – एक चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में डालकर पीने पर लू से राहत मिल सकती है.

प्याज का रस – लू लग गई है तो कान के पीछे, पैर के तलवों और छाती पर प्याज का रस (Onion Juice) लगाकर देखें. कहते हैं इससे लू के लक्षण कम होने लगते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – लू लगने पर पीड़ित व्यक्ति को क्या खिलाते हैं? यहां जानिए Heatstroke से कैसे मिलता है छुटकारा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 28, 2026 01:14 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola