लू लगने पर पीड़ित व्यक्ति को क्या खिलाते हैं? यहां जानिए Heatstroke से कैसे मिलता है छुटकारा

Loo Lagne Par Kya Khaye: गर्मियों में अक्सर ही लू लग जाती है. ऐसे में अगर आप भी चिलचिलाती धूप की चपेट में आ गए हैं तो यहां जानिए किस तरह इस लू से छुटकारा पाया जा सकता है.

Loo lagne ke lakshan aur upay
1 / 7
Loo lagne ke lakshan aur upay

Loo Ke Gharelu Upay: अप्रैल, मई और जून में गर्मी अपने चरम पर होती है. यह वह मौसम में जब लोग तेजी से लू (Heatstroke) की चपेट में आते हैं. गर्मियों की दोपहर में अत्यधिक गर्म हवाएं चलती हैं जिसे लू कहते हैं. व्यक्ति अगर इस लू की चपेट में आ जाए तो बीमार पड़ जाता है. लू के कारण बुखार, दस्त और उल्टी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं और ऐसा महसूस होता है जैसे शरीर में बिल्कुल भी ताकत नहीं बची है. ऐसे में यहां जानिए लू लगने पर क्या करना चाहिए और क्या खाने-पीने से लू से बचा जा सकता है.

विज्ञापन

ठंडक में रहना और हल्के कपड़े पहनना

ठंडक में रहना और हल्के कपड़े पहनना 2 / 7

लू लगने पर व्यक्ति को चक्कर आने लगते हैं और शरीर का तापमान बढ़ जाता है. ऐसे में पीड़ित व्यक्ति को ठंडक में रहने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है जिससे कि शरीर को आराम महसूस हो सके.

विज्ञापन

नींबू पानी पीना

नींबू पानी पीना 3 / 7

नींबू पानी पिएं या फिर जूस वगैरह पिएं. इससे शरीर में हुई पानी की कमी ठीक होती है और शरीर की एनर्जी वापस लौटती है. शक्कर और नमक का घोल पीने पर भी फायदा मिलता है.

कच्चे आम का शरबत

कच्चे आम का शरबत 4 / 7

लू लग जाए तो कच्चे आम का शरबत बनाकर पिया जा सकता है. कच्चे आम का शरबत पीने पर लू कम होने में असर दिखता है.

विज्ञापन

तरबूज खाएं

तरबूज खाएं 5 / 7

लू लग जाने पर क्या खाया जा रहा है इसका खास ख्याल रखना जरूरी होता है. ऐसे में तरबूज का सेवन जरूर करें. तरबूज खाने पर शरीर को आराम मिलता है.

लू लगने के क्या कारण होते हैं

लू लगने के क्या कारण होते हैं 6 / 7

बहुत तेज धूप में ज्यादा दे रहना, पर्याप्त मात्रा में पानी ना पीना, कड़ी धूप में सिर को बिना ढके निकलना, पसीना ज्यादा आना, शरीर में नमक की कमी हो जाना और शरीर का तापमान बिगड़ना लू लगने के मुख्य कारणों में शामिल है.

विज्ञापन

लू लगने के क्या लक्षण होते हैं

लू लगने के क्या लक्षण होते हैं7 / 7

लू लगने पर तेज बुखार चढ़ जाता है, सिर में तेज दर्द होता है, चक्कर आता है, बहुत तेज प्यास लगती है, त्वचा लाल पड़ जाती है, सूखी नजर आती है और उल्टी आने की दिक्कत होने लगती है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन