Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

हेल्दी हार्ट और अच्छी स्किन के लिए पतंजलि सी बकथॉर्न कैप्सूल फायदेमंद, ऐसे करें सेवन

Health Tips: पतंजलि सी बकथॉर्न कैप्सूल बीमारियों का काल है। रोज इसकी दो गोलियां खाने से दिल की बीमारियों और कैंसर की बीमारी से बचाव हो सकता है। चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

Author
Written By: Namrata Mohanty Updated: Sep 11, 2025 14:38

Health Tips: सी बकथॉर्न के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ये एक ऐसा फल है, जो कैंसर, दिल की बीमारियों और स्किन की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद करता है। इसका दाम थोड़ा ज्यादा है लेकिन उसके बावजूद भी पतंजलि ने सभी लोगों के लिए इसकी कैप्सूल उपलब्ध करवाई है। इस फल को पहाड़ी फल माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स और इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले गुण होते हैं। आइए जानते हैं इसे खाने के फायदे।

सी बकथॉर्न क्या है?

सी बकथॉर्न एक औषधीय पौधा है जिसके फल और बीजों से निकाले गए तेल में ओमेगा 3, 6 और 9 जैसे आवश्यक फैटी एसिड होते हैं। यही नहीं, इसमें ओमेगा-7 भी मौजूद होता है, जो स्किन और पाचन तंत्र की सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-पतंजलि पाचक शोधित हरड़ खाएं, पाचन की हर समस्या होगी दूर, जानें सही खाने का सही तरीका

हृदय के लिए लाभकारी

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने सी बकथॉर्न कैप्सूल उपलब्ध करवाई है। इनमें मौजूद ओमेगा फैटी एसिड हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करते हैं। ये कैप्सूल कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और दिल की धड़कन को स्थिर बनाए रखने में सहायक होते हैं।

---विज्ञापन---

सोरायसिस और स्किन की समस्याओं में राहत

सी बकथॉर्न तेल की सबसे खास बात यह है कि यह प्रतिक्रियाशील ऑक्सीजन प्रजातियों को निष्क्रिय करने और शरीर में NF-kB प्रोटीन के स्तर को नियंत्रित करने में सक्षम है। यही वजह है कि यह स्किन डिजीज और सोरायसिस के घावों को कम करने और नियंत्रित करने में इसे मददगार माना जाता है।

अन्य फायदे

  • पाचन तंत्र को मजबूत करें।
  • स्किन को नमी और चमक प्रदान करें।
  • रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं।
  • शरीर को ऊर्जा दे।

सेवन की विधि और सावधानियां

  • दिन में 2 कैप्सूल का सेवन करना चाहिए या फिर एक्सपर्ट की सलाह पर खाएं।
  • बच्चों के आसपास न रखें।
  • इस कैप्सूल को ठंडी और सूखी जगह पर और सीधी धूप से बचा कर रखें।

ये भी पढ़ें- पतंजलि जौ का आटा बरसात के दिनों में खाया जाने वाला बेस्ट अनाज, जानें फायदे और खाने का तरीका

First published on: Sep 10, 2025 03:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.