लंच या डिनर के बाद पान क्यों खाया जाता है? आयुर्वेद से जानिए इसके पीछे क्या है पुराना विज्ञान

Pan Ke Patte Khane Ka Riwaj: आज भी कई जगहों पर खाने के बाद पान खिलाने का रिवाज है, क्योंकि यह स्वाद देने के साथ हेल्थ को भी प्रभावित करने का काम करता है. यह पाचन सुधारने, मुंह की बदबू को हटाने और शरीर को रिलैक्स करने का काम करता है. मगर यह जानना जरूरी है कि पान के पत्ते खाने के पीछे का विज्ञान है.

Betel Leaves Eating Benefits

पान के पत्ते खाने के फायदे- Image Credit- Freepik

Betel Leaves Eating Benefits: भारत एक ऐसा देश है जहां पर लोग खाने में एक नहीं बल्कि कई तरह की चीजें खाना पसंद करते हैं. दोपहर की थाली हो या फिर रात की… इसमें नमकीन से लेकर मीठे व्यंजन हमेशा शामिल रहते हैं. हालांकि, लोग नॉनवेज व्यंजन भी शामिल करते हैं और लोग लस्सी खाने के साथ सर्व करते हैं. बात सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि लोग खाने के बाद माउथ फ्रेशनर भी सर्व किया जाता है. कुछ लोग पान भी खाना पसंद करते हैं. हालांकि, पान खाने की परंपरा नई नहीं है बल्कि प्राचीन समय से चली आ रही है. शादी-ब्याह हो, त्योहार हो या किसी मेहमान की मेजबानी… खाने के अंत में पान परोसना एक खास रिवाज माना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर पान क्यों दिया जाता है? क्या यह सिर्फ स्वाद के लिए है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक कारण भी छिपा है? आइए इसे विस्तार से समझते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पान खाने का आयुर्वेद महत्व

आयुर्वेद में पान को सिर्फ एक माउथ फ्रेशनर नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है. पान का पत्ता जिसे संस्कृत में नागवेली कहा जाता है. यह पाचन को बेहतर बनाने और शरीर के दोषों को संतुलित करने में मदद करता है.

पान खाने के फायदे

पाचन तंत्र- पान खाने से पेट को बहुत राहत मिलती है. इससे पाचन बेहतर होता है और इसमें इस्तेमाल की जाने वाली चीजें जैसे- सौंफ, इलायची, लौंग आदि भी काफी फायदेमंद होती हैं. इससे खाना आसानी से पच जाता है और गैस या अपच की समस्या कम होती है.
मुंह की बदबू- खाने के बाद आने वाली बदबू को दूर करने का भी काम करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व बैक्टीरिया को कम करते हैं. यही वजह है कि पुराने समय में लोग टूथपेस्ट की जगह पान का उपयोग करते थे.
शरीर को गर्म रखना- आयुर्वेद के अनुसार पान की तासीर गर्म होती है. इसे खाने से शरीर में हल्की गर्मी उत्पन्न होती है, जो खासकर सर्दियों में फायदेमंद होती है. यह खून संचार को भी बेहतर बनाता है.
मानसिक तनाव को कम होना- पान में मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व दिमाग को शांत करते हैं और मूड को बेहतर बनाते हैं. इसलिए भोजन के बाद पान खाने से रिलैक्सेशन का एहसास होता है.
दांत और मसूड़ों के लिए फायदेमंद- लौंग, इलायची और कत्था जैसे तत्व दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह बैक्टीरिया को कम कर ओरल हेल्थ को बेहतर रखते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ