---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Heart Attack Prevention Tips: सही डाइट लेने से क्या कम हो जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Heart Attack Prevention Tips: दिल की बीमारियों से बचने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी होता है क्योंकि हार्ट और कार्डियो प्रॉब्लम्स के मामलों का बढ़ने का एक कारण सही खान-पान की आदतों का न अपनाना भी है।

---विज्ञापन---

Heart Attack Prevention Tips: हार्ट अटैक के मामले इन दिनों काफी बढ़ गए हैं। भारत में भी हार्ट अटैक के मामले काफी सक्रिय हैं, जिससे यह युवाओं पर भी अटैक होता है। कार्डियो प्रॉब्लम्स और हार्ट डिजीज से बचाव के लिए एक्सपर्ट कहते हैं कि हमारी लाइफस्टाइल का सही रहना जरूरी है क्योंकि हेल्दी हैबिट्स से ही शरीर स्वस्थ रहता है। मेडिकल ट्रीटमेंट करवाते समय भी डॉक्टर्स इस फैक्टर को सामने रखते हैं कि आपका खान-पान सही होना जरूरी है। एक हेल्दी बैलेंस्ड डाइट से हार्ट अटैक के रिस्क को कम किया जा सकता है। इस बारे में जानते हैं एक्सपर्ट से।

हार्ट अटैक से बचाव के लिए हेल्दी डाइट टिप्स

1. जंक फूड्स से परहेज- मेडिसिन एक्सपर्ट करन कक्कड़ बताते हैं कि हार्ट अटैक और कार्डियो डिजीज से बचाव के लिए आपको जंक फूड्स और नॉनवेज खाने से परहेज करना चाहिए। नॉनवेज खासतौर पर प्रोसेस्ड मीट खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है, जिससे जोखिम बढ़ जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

2. नींद- अच्छी हार्ट हेल्थ के लिए पर्याप्त नींद लेना भी महत्वपूर्ण है क्योंकि नींद इम्यूनिटी के लिए भी जरूरी होती है। नींद लेने से डैमेज सेल्स को भी रिपेयर होने में मदद मिलती है। शरीर के अंदर से तनाव और हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या कम होती है। इसके लिए आपको नियमित 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Kakkad (@karan.kakkad)

3. स्ट्रेस और भावनाओं को नियंत्रित रखें- क्रोनिक स्ट्रेस और इमोशनल फिलिंग्स को कंट्रोल में रखना भी जरूरी है क्योंकि हाई बीपी का रिस्क बढ़ता है और दिल की मांसपेशियों में सूजन बढ़ जाती है। इसलिए, तनाव को नियंत्रित करना जरूरी होता है। योग, मेडिटेशन और प्राणायाम करें।

---विज्ञापन---

4. विटामिन बी-12- शरीर में पर्याप्त विटामिन बी-12 की मात्रा का होना भी जरूरी है क्योंकि इसकी कमी से भी कोलेस्ट्रॉल इंबैलेंस होता है। साथ ही, होमोसिस्टीन नामक अमिनो एसिड का स्तर भी कम हो जाता है। इससे हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ जाता है। डेयरी फूड्स का सेवन करने से बॉडी में विटामिन बी-12 बढ़ जाएगा।

5. ओमेगा 3 फैटी एसिड्स- डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स युक्त चीजों को भी शामिल करें क्योंकि इससे बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- किडनी के मरीज दवा लेते समय रखें इन बातों का ध्यान

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 02, 2025 11:46 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola