Monsoon Health Tips: मानसून के आते ही एक नहीं बल्कि कई बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। वहीं इस मौसम में इस मौसम में न केवल डेंगू-मलेरिया, स्किन इंफेक्शन होता है बल्कि कई गंभीर बीमारियां भी होती हैं। आइए जानते हैं मानसून में किस बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है?
बारिश के मौसम में अस्थमा होने का खतरा ज्यादा रहता है। इस बीमारी को ब्रोन्कियल अस्थमा भी कहा जाता है। ये अक्सर मौसम में नमी, धूल, वायरस, फंगल होने के कारण होता है। इस बीमारी में सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, थकावट और सांस फूलने जैसी समस्या होती है। ये एक प्रकार की एलर्जी है। जिन व्यक्ति को फूल और पत्तों में मौजूद पोलन से एलर्जी होती है उन्हें इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
फरीदाबाद के मौरिंगो एशिया हॉस्पिटल के डायरेक्टर पल्मोनोलॉजी डॉ. गुरमीत सिंह छाबरा कहते हैं कि अगर मौसम में 30 से 50 प्रतिशत तक नमी होती है, तो फेफड़े अच्छे से काम करते हैं वहीं जब नमी 50 प्रतिशत से ऊपर हो जाती है तो फेफड़ों की नलियों में सूजन होने लगती है। इसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। वहीं, ज्यादा बारिश होने के कारण फूल, पेड़ों में मौजूद पोलन झड़ जाते हैं और व्यक्ति जब सांस लेता है तो पोलन उसके नाक के रास्ते अंदर चले जाते हैं। इसके कारण अस्थमा अटेक का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में सूरज की रोशनी भी कम मिलती है, जिसकी वजह से इंसान को एंग्जायटी, तनाव, डिप्रेशन होने लगता है और ये अस्थमा अटैक का कारण भी बन सकता है।
कैसे करें बचाव?
कोशिश करें कि बारिश में न भीगे।
धूल-मिट्टी, कीचड़ और गंदगी वाली जगह में न जाएं।
बारिश के मौसम में गर्म पानी पीएं और गर्म पानी से ही नहाएं।
एसी का तापमान न ज्यादा ठंडा और न ज्यादा गर्म रखें।
सर्दी जुकाम होने पर भाप जरूर लें।
ये भी पढ़ें-क्या है कोलेरा डिजीज? ओडिशा में फैली, 11 लोगों की अब तक मौत के बाद 30 जिलों में अलर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
3 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
8 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
10 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
11 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines