बच्चों को पोलियो की खुराक न देना कैसा है? जानिए माता-पिता की एक भूल बच्चे के साथ क्या कर सकती है

Why Polio Drop and Vaccines is Important: क्या आपके भी घर में छोटा बच्चा है, जिसे आपने अभी तक पोलियो की खुराक नहीं दिलाई है? आइए बताते हैं WHO क्या कहता है पोलियो की खुराक न मिलने पर बच्चे की सेहत पर क्या असर पड़ सकता है.

Polio

क्यों जरूरी है वक्त पर बच्चों को पोलियो की खुराक देना? (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • पोलियो एक गंभीर संक्रामक बीमारी है जिसे पोलियोमाइलाइटिस भी कहते हैं, जो नर्वस सिस्टम पर हमला करती है और कुछ ही घंटों में शरीर को पैरालाइज कर सकती है.
  • यह वायरस मुख्य रूप से मल-मुख मार्ग, दूषित पानी या भोजन के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है.
  • WHO के अनुसार, 1988 के बाद से वाइल्ड पोलियो वायरस के मामलों में 99% से ज्यादा की कमी आई है, और अब यह सिर्फ दो देशों तक सीमित है.
  • पोलियो का कोई इलाज नहीं है, इससे सिर्फ टीके या ड्रॉप की मदद से बचाव किया जा सकता है, जो बच्चे को जीवनभर सुरक्षा दे सकता है.

अच्छी सेहत बनाए रखने की शुरुआत बच्चे के पैदा होने से ही हो जाती है. जब बच्चा दुनिया में आता है, तो उसका इम्यून सिस्टम काफी कमजोर होता है, ऐसे में तरह-तरह की बीमारियां उनकी अपना शिकार बना ले, ऐसा खतरा बना रहता है. यही कारण है कि अस्पतालों में बच्चे के पैदा होने से 7-8 साल तक की उम्र तक तरह-तरह की वैक्सीन (टीका) लगता है, इन्हीं टीकों में एक है पोलियो का टीका, जिसका लगना बच्चे के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इस एक टीके की कमी बच्चे को भविष्य के लिए बड़े खतरे में धकेल सकती है, जिसका अभी तक स्पष्ट इलाज भी नहीं निकल पाया है.

विज्ञापन

यानी की अगर किसी बच्चे को पोलियो की बीमारी हो जाती है, तो दवाओं आदि से उसे ठीक नहीं किया जा सकता है, इसलिए शुरुआत में ही इस बीमारी से बचने के लिए टीका लगाया जाता है. आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर पोलियो की बीमारी है क्या और क्या होगा अगर हम अपने बच्चों को इस बीमारी से बचाव की खुराक न दें?  आइए जानते हैं आपके इन्हीं सब सवालों का जवाब.

विज्ञापन

क्या है पोलियो की बीमारी?

WHO के अनुसार, पोलियो एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जिसे पोलियोमाइलाइटिस (Poliomyelitis) भी कहा जाता है. यह एक तरह का वायरस है, जो व्यक्ति के नर्वस सिस्टम यानी तांत्रिका तंत्र पर हमला करती है और कुछ ही घंटों में शरीर को पूरी तरह से पैरालिसिस कर सकती है. WHO के अनुसार, इस बीमारी की एक खतरनाक बात ये भी है कि यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में मुख्य रूप से मल-मुख मार्ग (fecal-oral route) से फैलता है, या दूषित पानी या भोजन आदि के जरिए भी फैल सकता है; यह आंतों में जाकर अपनी संख्या बढ़ाता है और व्यक्ति को अपना शिकार बनाता है.

कितने देशों में अभी भी है पोलियो का खतरा?

हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि जब भी किसी के घर बच्चा पैदा हो, तो बिना देरी किए उसके सभी टीका लगवा दें, खासतौर से पोलियो को जरूर लगवाएं. पहले के समय में इस बीमारी ने बड़ी संख्या में लोगों को अपना शिकार बनाया था. WHO के अनुसार, 1988 के बाद से, वाइल्ड पोलियो वायरस के मामलों में 99% से ज्यादा की कमी आई है. उस समय 125 से ज्यादा देशों में पोलियो फैला हुआ था और अनुमानित 350,000 मामले सामने आए थे, जबकि अब यह सिर्फ दो देशों तक सीमित रह गया है, जिनमें भी काम तेजी से चल रहा है.

विज्ञापन

पोलियो की बीमारी में कैसे दिखते हैं लक्षण?

WHO के अनुसार, पोलियो मुख्य रूप से 5 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है. हालांकि, किसी भी उम्र का व्यक्ति, जिसने टीका नहीं लगवाया है, इस बीमारी की चपेट में आ सकता है, इसलिए अगर आपने कभी पोलियो का टीका नहीं लगवाया है या ड्रॉप नहीं पिया है, तो बेहतर रहेगा कि आप डॉक्टर से जाकर इसकी सलाह लें, ताकि अगर बीमारी का खतरा बढ़े, तो आप सुरक्षित रह सके. अब सवाल उठता है कि अगर किसी को पोलियो की बीमारी पकड़ लेती है, तो उसे कैसे लक्षण दिखाई देंगे? जब किसी बच्चे को पोलियो की बीमारी शिकार बना लेती है, तो शुरुआती लक्षणों में बुखार, थकान, सिरदर्द, उल्टी, गर्दन में अकड़न और अंगों में दर्द आदि समस्या महसूस होने लगती है. हर 200 संक्रमणों में से एक मामले में लकवा (आमतौर पर पैरों में) हो जाता है. लकवाग्रस्त लोगों में से 5-10% की मौत हो जाती है, जब उनकी सांस लेने वाली मांसपेशियां काम करना बंद कर देती हैं.

क्या पोलियो की बीमारी ठीक हो सकती है?

पोलियो कोई मामूली बीमारी नहीं है, जो एक बार किसी को अपना शिकार बना लें, तो दवा या इलाज से ठीक हो जाए, बल्कि  इसका कोई इलाज नहीं है, इससे सिर्फ बचाव किया जा सकता है. पोलियो का टीका या ड्रॉप, जो कई बार दिया जाता है, बच्चे को जीवनभर के लिए सुरक्षा दे सकता है. इसके लिए दो तरह के टीके उपलब्ध हैं: ओरल पोलियो वैक्सीन (मुंह से दी जाने वाली) और इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन (इंजेक्शन के जरिए दी जाने वाली). दोनों ही टीके असरदार और सुरक्षित हैं और दुनियाभर में दिए जाते हैं. भारत में पोलियो के मामले न बढ़े, उसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देते हैं.

विज्ञापन

किन लोगों को सोच समझकर लेना चाहिए पोलियो का टीका?

पोलियो का टीका जरूरी है, लेकिन इसके साथ ये जानना भी जरूरी है कि किन लोगों को इसका टीका लेने से पहले सलाह लेनी चाहिए? CDC के अनुसार, पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए इसका टीका बहुत जरूरी है, लेकिन जिन लोगों में IPV की खुराक से गंभीर (जानलेवा) एलर्जिक रिएक्शन होने का डर है या किसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही खुराक लेना बेहतर है. इसके अलावा अगर आपके घर में बच्चा पैदा हुआ है, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें कि बच्चे को कब टीका लगेगा और कैसे वह लगवा सकते हैं. कई बार माता-पिता टीका लगवाना भूल जाते हैं या फिर उन्हें जानकारी ही नहीं होती है कि ये टीका लगवाने के लिए कहां जाना होगा. इस तरह की लापरवाही बच्चे के जीवन पर असर डालती है, इसलिए इस बीमारी को लेकर जागरूकता काफी जरूरी है, ताकि परिवार में ये बीमारी गलती से भी न पनपे.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

SOURCE: WHO, CDC

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ