Roman Reigns के फैंस का टूटेगा दिल, WWE को मिलेगा नया चैंपियन, जानिए Raw में इस हफ्ते क्या होगा

WWE Raw के इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने पहले से ही कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं. तगड़े मैच होने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या होगा.

WWE
1 / 6
Raw में होंगे बड़े मैच (Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट क्राउन ज्वैल होने वाला है. 7 नवंबर को सऊदी अरब में ये शो होगा. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहां पर हमेशा बड़े मैच होते हैं. मौजूदा समय में इसका बिल्डअप चल रहा है. Raw का आगामी एपिसोड मजेदार होने वाला है. वहां पर किसी रेसलर्स की वापसी हो सकती है. कंपनी ने पहले से ही कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. टॉप रेसलर्स अपने एक्शन से वाहवाही लूटने के लिए तैयार हैं. चैंपियनशिप भी रेड ब्रांड में डिफेंड की जाएगी. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

बेली का मुकाबला

बेली का मुकाबला2 / 6

बेली का राइवलरी लंबे समय से लायरा वैल्किरिया के साथ चल रही है. इन दोनों के बीच मैच भी हो चुका है. बेली अभी भी लायरा का पीछा नहीं छोड़ रही हैं. दोनों की दुश्मनी का अब अंत होने वाला है. Raw के एपिसोड में बेली और लायरा के बीच मैच होगा. इस बार मुकाबले में शर्त रखी गई है. स्ट्रीट फाइट मैच इनके बीच होगा. पिछले हफ्ते शो में मैच का ऐलान किया गया था. देखना होगा कि किस रेसलर की इस बार जीत होगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच3 / 6

पिछले हफ्ते चैड गेबल ने ड्रेगन ली के खिलाफ अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. अंत में गेबल ने टाइटल को रिटेन किया. इसके बाद ईथन पेज और बिग कैस ने दोनों के ऊपर जानलेवा हमला किया था. अब इस हफ्ते कंपनी ने एक टैग टीम मैच बुक किया है. गेबल और ली का मुकाबला पेज और कैस के साथ होगा. इस मैच में भी ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलने वाला है. (Photo: WWE.com)

नंबर-1 कंटेंडर्स मैच

नंबर-1 कंटेंडर्स मैच4 / 6

शो में सबसे बड़ा मैच बैकी लिंच और स्टेफनी वकेर के बीच होने वाला है. दोनों के बीच वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच होगा. स्टेफनी और लिंच के बीच राइवलरी लंबे समय से चल रही है. हाल ही में मनी इन द बैंक में बैकी और स्टेफनी को हराकर वकेर ने अपना टाइटल रिटेन किया था. बैकी और स्टेफनी के बीच अच्छे मैच की उम्मीद जताई जा रही है. देखना होगा कि किसे टाइटल मैच मिलेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच5 / 6

राकेल रॉड्रिगेज अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को इयो स्काई के खिलाफ डिफेंड करेंगी. हाल ही में इनकी राइवलरी की शुरुआत हुई है. राकेल और इयो के बीच अच्छा मैच होगा. इस मैच में जजमेंट डे की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है. वैसे मैच में जीत की प्रबल दावेदार स्काई मानी जा रही है. ट्रिपल एच एक बार फिर उन्हें बड़ा पुश दे सकते हैं. स्कोई का चैंपियन बनना लगभग पक्का है. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस के फैंस को झटका

रोमन रेंस के फैंस को झटका6 / 6

रेड ब्रांड का शो काफी अच्छा होने वाला है. एक चीज शो में बुरी होगी. रोमन रेंस को शेड्यूल नहीं किया गया है. उन्होंने पिछले हफ्ते रेड ब्रांड में एंट्री की थी. रेंस ने 946 ग्रुप से अपने भाइयों को बचाया था. रेंस इस हफ्ते नहीं आएंगे तो दर्शकों को बुरा लग सकता है. उनकी वजह से हमेशा उत्साह बना रहता है. रेंस की अनुपस्थिति में देखना होगा कि उनके भाई क्या करते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन