Migraine Problem: क्या है माइग्रेन की समस्या, जिसके दर्द से रोशनी में जाने से भी डरते हैं लोग?
क्या आप जानते हैं माइग्रेन की समस्या है, जिसके कारण लोगों को कई दिनों तक दर्द का सामना करना पड़ता है? आइए जानते हैं क्यों होता है ये दर्द और किन लोगों को रहता है ज्यादा खतरा?
बार-बार सिरदर्द होना मामूली बात नहीं! माइग्रेन को ऐसे पहचानें. (Image: AI/Pexels)
खबर की मुख्य बातें:
विज्ञापन
माइग्रेन एक प्रकार का सिरदर्द है जिसमें बार-बार तेज दर्द होता है और यह 4 से 72 घंटे तक रह सकता है.
WHO के अनुसार, माइग्रेन का सटीक कारण अभी तक अज्ञात है, लेकिन यह सिर की नसों और रक्त वाहिकाओं के आसपास सूजनकारी पदार्थों के निकलने से जुड़ा हो सकता है.
माइग्रेन के लक्षणों में सिरदर्द, मतली, उल्टी, रोशनी और तेज आवाज से परेशानी, और कुछ लोगों में ‘ऑरा’ (जैसे देखने में परेशानी) शामिल हैं.
NHS के अनुसार, माइग्रेन का पूरी तरह से इलाज नहीं किया जा सकता, लेकिन दर्द की दवा, मतली रोकने वाली दवाएं, एक्यूपंक्चर और लाइफस्टाइल में बदलाव से लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है.
सिरदर्द अक्सर लोगों को होता है, लेकिन माइग्रेन का दर्द एक ऐसा दर्द है, जो सामान्य सिरदर्द से काफी अलग होता है. इस समस्या से पीड़ित लोगों को अचानक कभी-भी तेज दर्द होने लगता है, जिस कारण वह बहुत परेशान हो जाते हैं. इतना ही नहीं, दर्द इतना ज्यादा होता है कि दवा लेने के बाद भी व्यक्ति को आराम नहीं मिलता है. ऐसे में अगर आपको इस समस्या के बारे में नहीं जानते हैं और ये नहीं जानते हैं कि ये आम सिरदर्द से कैसे अलग है? कैसे इस समस्या से राहत मिल सकती है? तो आपके लिए ये स्टोरी बहुत काम आने वाली है. इस स्टोरी में हम आपको इस समस्या के बारे में बताएंगे और साथ ही ये भी बताएंगे कि वह लोग कौन है, जो इस समस्या का शिकार हो सकते हैं?
WHO के अनुसार, माइग्रेन एक प्रकार का सिरदर्द है, जिसमें बार-बार तेज दर्द होता है और यह समस्या लंबे समय तक रह सकती है. माइग्रेन का दर्द आमतौर पर 4 से 72 घंटे तक रह सकता है, इसके प्रमुख लक्षणों में सिरदर्द, मतली, उल्टी, रोशनी और तेज आवाज से परेशानी शामिल हैं. कुछ लोगों को सिरदर्द शुरू होने से पहले आंखों के सामने चमक या धुंधलापन भी दिखाई देता है. WHO के अनुसार, माइग्रेन का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जाता है कि यह सिर की नसों और खून वाहिकाओं (Blood Vessels) के आसपास दर्द पैदा करने वाले सूजनकारी पदार्थों के निकलने के कारण होता है. शराब, नींद में खलल और कुछ खास तरह की चीजें इसे ट्रिगर कर सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति को इस तरह की समस्या महसूस हो रही है, तो बेहतर रहेगा कि किसी दूसरी बीमारी जोड़ने के बजाय डॉक्टर को दिखाएं और समस्या से राहत के लिए इलाज कराएं.
विज्ञापन
कैसे दिखते हैं माइग्रेन के लक्षण?
NHS के अनुसार, माइग्रेन एक ऐसी स्थिति है जिसमें कई लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें ‘माइग्रेन अटैक’ कहा जाता है. माइग्रेन अटैक के मुख्य लक्षण ये हैं:
सिर में तेज धड़कन जैसा दर्द- यह दर्द बहुत तेज हो सकता है, अक्सर सिर के एक तरफ होता है, और हिलने-डुलने पर और भी बढ़ सकता है.
जी मिचलाना या उल्टी आना.
रोशनी और तेज आवाज के तकलीफ देने लायक बन जाना.
माइग्रेन अटैक शुरू होने पर आपको कुछ अन्य लक्षण भी महसूस हो सकते हैं, जैसे:
विज्ञापन
बहुत ज्यादा थकान महसूस होना और बार-बार जम्हाई आना.
कुछ खास चीजें खाने का मन करना या बहुत प्यास लगना.
मूड में बदलाव आना.
गर्दन में अकड़न होना.
बार-बार पेशाब आना.
कुछ लोगों को माइग्रेन का अटैक आने से पहले कुछ चेतावनी संकेत (जिन्हें ‘ऑरा’ कहा जाता है) मिलते हैं, जैसे:
देखने में परेशानी होना, जैसे टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं या चमकती हुई रोशनी दिखाई देना
सुन्नपन महसूस होना या झुनझुनी होना (जैसे सुई चुभ रही हो)
चक्कर आना
बोलने में मुश्किल होना
ऑरा के लक्षण 1 घंटे से ज्यादा बना रहना सही नहीं है, इसलिए इससे राहत पाने के लिए जल्द से जल्द डॉक्टर से जांच जरूरी है.
विज्ञापन
कई दिनों तक रह सकता है माइग्रेन अटैक
आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन NHS के अनुसार, माइग्रेन का अटैक कई लोगों में 4 घंटे से 3 दिनों तक भी लगातार बना रह सकता है. इतना ही नहीं, कुछ स्थितियों में यह भी पाया गया है कि यह समस्या हफ्ते में कई बार लोगों को परेशान कर सकती है, जरूरी वहीं कि अगर किसी को हफ्ते में एक बार माइग्रेन का दर्द रहा हो, तो उस हफ्ते दोबारा नहीं होगा, बल्कि उस हफ्ते उसे फिर से माइग्रेन परेशान कर सकता है.
क्या माइग्रेन की समस्या से राहत मिल सकती है?
NHS के अनुसार, माइग्रेन का पूरी तरह से इलाज नहीं किया जा सकता, लेकिन ट्रीटमेंट की मदद से आप इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं. ट्रीटमेंट से आप;
विज्ञापन
माइग्रेन के लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं
माइग्रेन के अटैक को रोक सकते हैं
हालांकि, ट्रीटमेंट इस बात पर निर्भर करेंगे कि आपका माइग्रेन कितना गंभीर है और आपको कितनी बार माइग्रेन के अटैक आते हैं. माइग्रेन के लक्षणों के ट्रीटमेंट में शामिल हैं:
पेनकिलर्स
जी मिचलाने या उल्टी आने को रोकने वाली दवाएं
अगर आप दर्द से राहत की दवाएं ले रहे हैं, तो सिरदर्द शुरू होते ही इन्हें ले लें.
माइग्रेन के दौरों को रोकने के ट्रीटमेंट में शामिल हैं:
विज्ञापन
माइग्रेन के अटैक को रोकने में मदद करने वाली दवाएं.
एक्यूपंक्चर
रिलैक्सेशन तकनीक और कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT)
विटामिन B2
इन सबके अलावा, डॉक्टर आपको इस समस्या से राहत पाने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव और कुछ आदतों को अपनाने की सलाह भी दे सकते हैं, जिसमें वक्त में भोजन करना और कैफीन का कम सेवन करना शामिल है. अगर समस्या कम न हो और दर्द बढ़ता जाए, तो तुरंत स्पेशलिस्ट को दिखाएं.
किन-किन कारणों से हो सकता है माइग्रेन?
अगर आपके परिवार के किसी करीबी सदस्य को यह समस्या है, तो आपको भी इसके होने की संभावना ज्यादा होती है कि आपको भी ये समस्या अपना शिकार बनाएं. इसके अलावा, पुरुषों की तुलना में महिलाओं को माइग्रेन होने की संभावना ज्यादा होती है. कुछ लोगों में, माइग्रेन के अटैक कुछ खास वजहों (ट्रिगर) से आ सकते हैं, जैसे: