डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन से फल अच्छे हैं, यहां जानिए

Health Tips: आज के समय में डायबिटीज एक आम सी बीमारी हो गई है, जो कि हर दूसरे व्यक्ति को अपना शिकार बना रही है. ऐसे में डायबिटीज के रोगियों को खानपान और लाइफस्टाइल का काफी ध्यान रखना चाहिए. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और फलों की सहायता से शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे फल हैं जो कि आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

diabetes

शुगर लेवल तेजी से घटाएंगे ये सुपरफ्रूट्स. Image Source Freepik

विज्ञापन

Health Tips: आजकल की जिंदगी में लोग अपनी सेहत का खास ख्याल नहीं रख पाते हैं, जिसके चलते कई बीमारियां जैसे डायबिटीज (Diabetes), ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) उन्हें अपना शिकार बना लेती हैं. इससे लोग काफी ज्यादा परेशान रहते हैं और लगातार दवाइयों का सहारा लेते हैं. क्या आप जानते हैं कि शुगर को आप जड़ से तो नहीं खत्म कर सकते, लेकिन फलों की सहायता से डायबिटीज को घर पर ही आराम से कंट्रोल (Control Diabetes) कर सकते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कौन से फल ऐसे हैं जो आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं. साथ ही शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं.

डायबिटीज में फायदेमंद फल | Fruits For Diabetes Patient

अमरूद

अगर आप शुगर की दिक्कत से जूझ रहे हैं, तो आप रोजाना अमरूद (Guava) का सेवन जरूर करें. इस फल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इसके साथ ही इससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अमरूद में मौजूद विटामिन C (Vitamin C) इम्युनिटी को (Strong Immunity) मजबूत करता है और शरीर को एक्टिव बनाने में काफी ज्यादा मदद करता है.

विज्ञापन

जामुन

डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन किसी वरदान से कम नहीं होता है. इसमें मौजूद कंपाउंड्स (Compounds) ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं. इसके साथ ही यह सेहत को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होता है.

कीवी

कीवी विटामिन C का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है. इसके अलावा, यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

विज्ञापन

पपीता

डायबिटीज के मरीजों के लिए पपीता काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. यह सिर्फ शुगर ही नहीं बल्कि वेट लॉस (Weight Loss) के लिए भी काफी ज्यादा लाभकारी होता है. अगर आप इसे रोजाना खाली पेट खाते हैं, तो पाचन स्वस्थ बना रहेगा और डायबिटीज भी कंट्रोल में रहेगी.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ