गट हेल्थ यानी आंतों का स्वास्थ्य, जिसका सही रहना हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है। अच्छी गट हेल्थ आपके पाचन को ही नहीं, अन्य क्रोनिक रोगों से भी बचाती है। गट हेल्थ खराब होना बेहद गंभीर होता है। दरअसल, यह सबकुछ हमारी लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। अगर हमारा खान-पान और दिनचर्या अच्छी नहीं है, तो निश्चित ही गट हेल्थ बिगड़ेगी। आंतों में होने वाली सबसे सामान्य समस्या है इनमें सूजन होना। आंतों का काम होता है खाने को पचाने में मदद करना और शरीर को पोषक तत्व प्रदान करना। आइए आपको बताते हैं आंतों में सूजन होने के संकेत व बचाव के उपाय।
यह सूजन छोटी या बड़ी आंत की आंतरिक परत में हो सकती है और इसके कारण व्यक्ति को पाचन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, यह स्थिति अस्थायी भी हो सकती है और क्रॉनिक यानी दीर्घकालिक भी। यदि समय रहते इलाज न किया जाए, तो यह इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBD) जैसे रोगों का कारण बन सकती है। इस बीमारी को कोलाइटिस भी कहते हैं।
आंतों में सूजन के संकेत
1. पेट दर्द और ऐंठन
खाना खाने के बाद दर्द या पेट में खिंचाव का अहसास होना। ऐसा लगातार महसूस होता है।
2. गैस बनना और पेट फूलना
पेट में सामान्य से अत्यधिक गैस बनना, जिस कारण पेट भारी या फूला हुआ महसूस होता है।
3. डायरिया
मल त्याग की आदतों में असामान्य बदलाव। हमेशा दस्त और कब्ज की समस्या होना।
4. मल में खून
आंतों में सूजन या संक्रमण का संकेत मल में खून या बलगम का आना भी है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
5. मतली या उल्टी महसूस होना
ऐसा ज्यादा देर तक खाली पेट रहने या फिर ज्यादा खाने के बाद महसूस होता है।
6. थकान और शरीर में कमजोरी
दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गट भोजन को पचा नहीं पाता, जिस वजह से पोषक तत्वों का फायदा शरीर को नहीं मिल पाता। ऐसे में शरीर कमजोर हो जाता है।
ये भी पढ़ें- पेशाब पीने से बीमारी दूर होने का परेश रावल का दावा कितना सही?
7. वजन कम होना
आंतों में सूजन की वजह से भूख में कमी देखी जाती है और ये शरीर में पोषण की भी कमी कर देता है। शरीर में हर समय जलन महसूस करना भी आंतों का स्वास्थ्य सही न होने का संकेत होता है।
कोलाइटिस क्या है?
डॉ. अभय वर्मा, डायरेक्टर, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, मेदांता अस्पताल, लखनऊ, बताते हैं कि कोलाइटिस, पेट से जुड़ी एक बीमारी है। इसमें कोलन की अंदरूनी परत में सूजन आ जाती है। कोलाइटिस के कारण पेट में दर्द, ऐंठन, वजन कम होना, थकान, बुखार और खून के साथ मल त्याग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
क्यों बढ़ रही समस्या?
डॉ. पुनीत मेहरोत्रा, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, लखनऊ, के अनुसार, यह रोग नया नहीं है। हां, मगर यह बीमारी पहले लोगों को ज्यादा प्रभावित नहीं करती थी। देश में इस रोग के बढ़ने का कारण यह है कि लोग हल्की-फुल्की पेट और पाचन की प्रॉब्लम होती है, तो वह तुरंत लोकल मेडिकल स्टोर से दवा लेते हैं और खा लेते हैं। इन दवाओं से आंतों में सूजन की समस्या और भी बढ़ जाती है। इसके अलावा, लाइफस्टाइल डिसऑर्डर्स भी इसका एक कारण है।
सूजन बढ़ने के कुछ कारण
- गंदा या असंतुलित खाना खाना।
- ग्लूटेन, डेयरी या लेक्टोज इंटॉलरेंस।
- दवाओं का सेवन।
- ऑटोइम्यून डिजीज।
- तनाव और खराब नींद की आदतें।
- दूषित पानी पीना।
कैसे करें बचाव?
- हेल्दी डाइट खाएं, जिसमें ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दही जैसे प्रोबायोटिक फूड्स भी शामिल हों।
- जंक फूड्स से परहेज करें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं।
- तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन और व्यायामों की मदद लें।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में छींक किन बीमारियों के संकेत, डॉक्टर के इस घरेलू नुस्खे से मिलेगी राहत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
12 mins agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
1 hr agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
15 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
17 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
18 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
20 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines