गर्मियों में छींक किन बीमारियों के संकेत, डॉक्टर के इस घरेलू नुस्खे से मिलेगी राहत

कुछ लोगों को गर्मी-सर्दी हर समय छींके आती रहती हैं। यह आम समस्या है। इसके पीछे कई कारण शामिल हैं, जैसे कि धूल-मिट्टी से एलर्जी होना या फिर सर्दी-जुकाम होना। डॉक्टर के इस नुस्खे की मदद से समस्या दूर होगी ।

Sneeez

छींक आना वैसे तो एक आम समस्या है। यह हर किसी के शरीर का एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसे रोकना मुश्किल होता है। हालांकि, छींक लोगों को रोजाना भी आती है लेकिन कुछ लोगों के साथ यह समस्या बहुत होती है। जब छींके ज्यादा आती हैं, तो हम इसे सर्दी या जुकाम से जोड़ देते हैं। एलर्जी की वजह से भी छींक आती हैं। मेडिकल भाषा में इस समस्या को एलर्जिक राइनाइटिस कहते हैं। कुछ लोगों को सुबह के समय बेवजह बहुत छींके आती है, जो इसकी वजह से ही होती है। इसके अलावा, छींके आने का कारण खुशबू, परफ्यूम स्प्रे, तेज गंध, नमी आदि भी हो सकता है।

विज्ञापन

सेंसिटिव लोगों को ज्यादा परेशानी

जो लोग संवेदनशील शरीर के होते हैं, उन्हें मौसम बदलते ही ऐसी समस्याएं होती है। इन्हें सर्दी होते ही छींके आना शुरू हो जाती हैं। वहीं, गर्मी पड़ते ही छींके आने लगती है। ये लोग धूल-मिट्टी से भी प्रभावित हो जाते हैं और उन्हें छींके आने लगती हैं। कई बार लोगों को कारण भी नहीं पता चलता है और छींके आने लगती हैं। कई बार यह चिंताजनक हो जाता है क्योंकि छींके लोगों को दिन-रात परेशान करने लगती हैं।

विज्ञापन

छींक आने के कुछ कारण

  • एलर्जिक राइनाइटिस में नाक के अंदर सूजन हो जाती है। इसका एक लक्षण बार-बार छींके आना भी है।
  • साइनस की समस्या में भी लोगों को सुबह के समय बार-बार छींक आती है।
  • नाक में ड्राइनेस होने पर भी बार-बार छींके आ सकती हैं।

विज्ञापन

छींक को ठीक करने का घरेलू नुस्खा

सुभाष गोयल वर्धन आयुर्वेदिक, हर्बल मेडिसिन के संस्थापक, चंडीगढ़, भारत के मशहूर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट हैं। वह छींक को कंट्रोल करने का एक नुस्खा बताते हैं, जो सिर्फ 7 दिनों के अंदर ही आपको समस्या से राहत दिला सकता है। इसके लिए आपको मुलेठी का पाउडर और देसी घी का लेप बनाना है। इस लेप को सुबह-शाम नाक के अंदर लगाएं। इसकी 2-2 बूंदें डालें। 1 हफ्ते में आपको काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ