पेशाब पीने से बीमारी दूर होने का परेश रावल का दावा कितना सही? क्या कहते हैं डॉक्टर

गौमूत्र तो सुना था मगर कोई कैसे अपने पेशाब का सेवन कर सकता है? शायद आपको भी यह बात सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा, मगर आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर परेश रावल भी अपना पेशाब पी चुके हैं। उन्होंने दावा किया है कि अपना पेशाब पीने से उनके घुटनों की चोट का इलाज हुआ है। मगर क्या ऐसा करना सेहत के लिए सही होता है? आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर की राय।

paresh raval

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल इन दिनों अपने हालिया इंटरव्यू में दिए गए बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने दावा किया है कि पेशाब पीने से उनका इलाज हुआ है। जी हां, कॉमेडी एक्टर परेश ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें घुटनों में गंभीर चोट लगी थी, जिसका इलाज दवाओं के साथ-साथ अपने खुद के पेशाब के सेवन से भी हुआ था। दरअसल, उन्हें एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद वीरू देवगन ने उन्हें यह सलाह दी कि सुबह उठकर अपना पेशाब पिएं। सभी फाइटर लोग भी सुबह अपना यूरिन पीते हैं।

विज्ञापन

आगे एक्टर बताते हैं कि उन्होंने वीरू देवगन के कहने पर अगले दिन खुद को तैयार किया और पेशाब को बीयर समझकर पिया। उन्होंने लगातार 15 दिनों तक सुबह पेशाब पिया और फिर जब एक्स-रे हुआ, तो रिजल्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। एक्टर का दावा है कि जिस चोट को ठीक करने में ढाई महीने लगने वाले थे, वह सिर्फ डेढ़ महीने में ही सही हो गई थी।

विज्ञापन

मगर इन सभी के बीच एक्टर को काफी लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद ये सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या अपना पेशाब पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? चलिए जानते हैं।

यूरिन इनटेक पर क्या है एक्सपर्ट की राय?

डॉक्टर संजय कुमार, गैस्ट्रो एक्सपर्ट, मारेंगो एशिया अस्पताल, फरीदाबाद एक निजी चैनल से बातचीत में बताते हैं कि पेशाब हमारे शरीर का वेस्ट पदार्थ होता है, जिसका शरीर से बाहर निकलना जरूरी होता है। इसलिए, हमारा शरीर प्राकृतिक तरीकों से पहले ही इसे बाहर निकाल देता है। इसे वापस शरीर के अंदर भेजना किसी लिहाज से सही नहीं है। हो सकता है कि कुछ लोगों को इसका फायदा हो, मगर पेशाब पीने से हमारी सेहत को लाभ मिले, ऐसा कोई भी साइंटिफिक रीजन नहीं मिला है।

विज्ञापन

अन्य एक्सपर्ट क्या बोले?

पेशाब पीने से हड्डी की चोट में सुधार होगा, ऐसा भी किसी वैज्ञानिक रिसर्च में प्रमाणित नहीं है। एक अन्य डॉक्टर भी एक्स पर पोस्ट करते हुए कहते हैं कि पेशाब शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। डॉक्टर सिरिएक एबी फिलिप्स बताते हैं कि ऐसे विचारों का समर्थन करना गलत है।

विज्ञापन

पेशाब पीने के नुकसान

  • अपने पेशाब का सेवन करने से शरीर में बैक्टीरिया, टॉक्सिन्स और ब्लड सर्कुलेशन बाधित हो सकता है।
  • पेशाब पीने से किडनी की सेहत पर भी असर पड़ सकता है।
  • पेशाब में मौजूद एसिड्स से शरीर के कई अंगों को नुकसान हो सकता है।
  • संक्रमण का खतरा।
  • पाचन संबंधी समस्याएं।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में छींक किन बीमारियों के संकेत, डॉक्टर के इस घरेलू नुस्खे से मिलेगी राहत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ