Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

घर में पेंट करवाते ही क्यों होने लगती है घुटन? जानिए इसके पीछे की असल वजह और बचाव के तरीके

Paint Smell Side Effects: त्योहारों के मौके पर अक्सर लोग घर को नया लुक देना पसंद करते हैं और नया पैंट करवाते हैं, लेकिन इस दौरान सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 7, 2026 10:34
Paint Smell Side Effects
पेंट की बदबू से बचने के आसान टिप्स

Paint Ki Badbu Se Jalan Kyu Hoti Hai: घर की दीवारों पर नया पेंट करवाने से घर की खूबसूरती बढ़ जाती है और घर को एक नया लुक भी मिल जाता है. हालांकि, इस दौरान कई बार पेंट की बदबू लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है. अक्सर देखा जाता है कि पेंट करवाने के बाद लोगों को खांसी होना या आंखों में जलन होना शुरू हो जाती है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को परेशानी थोड़ी ज्यादा होती है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि पेंट की गंध से खांसी और घुटन क्यों होती है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिरदर्द होना क्या खतरनाक है? क्या यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं!

---विज्ञापन---

पेंट की बदबू से क्यों होती है खांसी और सांस की परेशानी? 

अगर आपके मन में भी यही सवाल आता है तो आपको बता दें कि ऐसा वोलाटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड की वजह से होता है. एक रिसर्च के मुताबिक, ज्यादातर पेंट में वोलाटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड नाम के केमिकल होते हैं. ये केमिकल हवा में घुलकर बदबू पैदा करते हैं. 

पैंट से आंखों में जलन होने के कारण 

  • कुछ लोगों को पेंट और उसकी स्मेल से एलर्जी होती है. ऐसे लोगों को पेंट की बदबू से छींक, आंखों में पानी, खांसी और सांस फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. 
  • पेंटिंग के दौरान घर के कमरा बंद रखने से ऐसा हो जाता है. बंद कमरे को सही वेंटिलेशन नहीं मिल पाता और केमिकल्स की बदबू से ज्यादा देर तक कमरे में बनी रहती है. 
  • अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आपको इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पेंट की बदबू ट्रिगर का काम कर सकती है. इससे अस्थमा का अटैक भी आ सकता है.

पेंट की बदबू से बचने के आसान टिप्स

  • पेंट करवाने के बाद घर की खिड़कियां और दरवाजे खुले रखें ताकि बदबू बाहर निकल जाए. 
  • पेंट करवाने के बाद 2 दिन तक कमरे में ना जाएं. इससे पेंट की बदबू कम हो जाती है. 
  • अगर पेंटिंग के दौरान घर में रहना जरूरी है तो मास्क जरूर पहनें. 
  • कुछ इंडोर पौधे हवा को साफ करने में मदद करते हैं. उन्हें घर में रखने से पेंट का असर कम हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें- आज ही बदलें खौलती हुई चाय पीने की आदत, वरना घेर सकता है फूड पाइप का कैंसर

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 07, 2026 10:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.