रोज की ये 7 आदतें आपको रखेंगी बीमारियों से कोसों दूर, पतंजलि एक्सपर्ट से जानिए रोगमुक्त जीवन का क्या है रहस्य

Daily Habits For Disease Free Life: लाइफस्टाइल अच्छा हो तो शरीर को रोगों से मुक्त रखा जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए पतंजलि एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बीमारियों को दूर करने के लिए रोजाना कौन से काम करने चाहिए.

Healthy lifestyle

रोगों से मुक्ति पाने के लिए ऐसी रखें अपनी जीवनशैली.

Ayurvedic Tips: साल में एक बार कोई ट्रीटमेंट लेने पर या फिर महीने में 1-2 बार शरीर को डिटॉक्स करने भर से ही व्यक्ति रोगों से नहीं बचता बल्कि शरीर को दुरुस्त रखने के लिए उसकी रोजमर्रा की आदतें भी अच्छी होनी चाहिए. हम रोजाना क्या खाते हैं, क्या पीते हैं, कैसे खाते हैं, क्या करते हैं और क्या नहीं करते हैं यह सब हमारी सेहत को निर्धारित करता है. अच्छी आदतें अपनाई जाएं तो सेहत भी अच्छी रहने लगती है और वहीं बुरी आदतें अपनाई जाएं तो सेहत बुरी रहना शुरू हो जाती है. इसीलिए जीवनशैली का अच्छा होना बेहद जरूरी है. इसी बारे में बताते हैं पतंजलि के एक्सपर्ट्स. यहां जानिए पतंजलि के आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार रोजाना कौन से काम करने पर बीमारियों (Diseases) का खतरा कम होता है और रोग दूर रहने लगते हैं.

विज्ञापन

रोजाना करेंगे ये काम तो दूर रहेंगी बीमारियां

सुबह जल्दी उठना

विज्ञापन

आयुर्वेद में सुबह उठने की सलाह दी जाती है. इससे शरीर में पॉजीटिव एनर्जी फ्लो होती है, शरीर को मजबूती मिलती है. सुबह जल्दी उठकर गहरी सांसें ली जाती हैं जिससे कि नई दिन की बेहतर शुरुआत हो सके और शरीर में ताजगी रहे.

गर्म पानी पिएं

विज्ञापन

सुबह उठकर सबसे पहले हल्का गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है. इससे पेट बेहतर तरह से साफ होता है, ब्लैडर की सफाई होती है, शरीर से टॉक्सिंस निकलते हैं और स्किन के जरूरी टिशूज रिहाइड्रेट होते हैं. आयुर्वेद में इसे शरीर के अग्नि तत्व को शांत करना कहते हैं.

हर्ब्स आएंगे काम

विज्ञापन

रोजमेरी से लेकर एलोवेरा तक ऐसी औषधियां हैं जिनके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. इन हर्ब्स का खाली पेट सेवन करना खासतौर से सेहत पर असरदार होता है. आप अगर वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो एक गिलास पानी में मेथी के दानों को उबालकर भी ले सकते हैं.

इंद्रियों को करें साफ

विज्ञापन

जब आप नहाते हैं तो सिर्फ अपनी त्वचा को ही साफ ना करें बल्कि अपनी सभी इंद्रियों की सफाई करें. आयुर्वेद में सलाह दी जाती है कि आपको अपनी आंखों को साफ करना चाहिए, कान साफ करने चाहिए, जीभ की सफाई करनी चाहिए, नाक को साफ करना चाहिए और नाभि की सफाई करने पर भी ध्यान देना चाहिए.

एक्सरसाइज करने पर मिलेगा फायदा

विज्ञापन

आयुर्वेद में सलाह दी जाती है कि आपको सुबह एक्सरसाइज जरूरी करनी चाहिए. एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हर अंग तक ऑक्सीजन बेहतर तरह से पहुंचता है. एक्सरसाइज या योग करने पर बीमारियां दूर रहती हैं और आप हेल्दी जीवन जी सकते हैं.

दिन में मेडिटेशन करना

विज्ञापन

दिन में मेडिटेशन की जाए तो इससे शरीर और दिमाग दोनों शांत होते हैं. मेडिटेशन करने पर तनाव दूर रहता है और रात में बेहतर तरह से नींद लेने में मदद मिलती है.

घी से मालिश करने पर भी मिलेगा फायदा

विज्ञापन

नींद में दिक्कतें होती हैं तो खासतौर से घी से तलवों की मालिश करनी चाहिए. घी से तलवों की मालिश की जाए तो इससे नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है. ऐसा रोजाना करने पर तनाव कम होता है और रात के समय बेहतर नींद आती है.

इम्यूनिटी बढ़ाने पर दें खास ध्यान

विज्ञापन

आयुर्वेद में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने पर खास जोर दिया जाता है. इसके लिए प्राणायाम से लेकर खानपान में बदलाव तक की सलाह दी जाती है. रोजाना अनुलोम-विलोम, कपालभाति और अल्फा-बीटा से इम्यूनिटी मजबूत होती है. इसके साथ ही, हल्दी, तुलसी और अश्वगंधा जैसी जड़ी-बूटियों को अपने खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. शहद और नींबू के रस को हल्के गर्म पानी में डालकर पीने पर भी फायदा मिलता है. इससे पेट फूलने की दिक्कत दूर होती है, पाचन अच्छा रहता है, शरीर से टॉक्सिंस निकलते हैं और बीमारियां दूर रहने में मदद मिलती है.

अपनी पाचन शक्ति को बेहतर करने के लिए ताजा और घर का बना खाना खाएं. आयुर्वेद में प्रोसेस्ड और पैकेटबंद चीजों को खाने से परहेज की सलाह दी जाती है. इसके अलावा, खाना खाने के बाद सौंफ के दाने चबाए जा सकते हैं. इससे पेट को ताजगी का एहसास होता है और पाचन बेहतर होने लगता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ