---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

गर्दन के दर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं? जानिए कौन से घरेलू नुस्खे दूर करते हैं Neck Pain

Gardan Dard Kare To Kya Kare: अगर आप भी अक्सर ही गर्दन के दर्द से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किस तरह इस दर्द से राहत पाई जा सकती है. घर की ही कुछ चीजें तकलीफ को कम करने में असरदार होती हैं.

---विज्ञापन---

Neck Pain Home Remedies: गर्दन की नस खिंच जाने पर, मसल्स में दवाब पड़ने पर, नर्व्स से जुड़ी दिक्कत होने पर या गलत तरह से सोने पर गर्दन में दर्द रहने लगता है. यह दर्द कई बार इतना तीव्र होता है कि व्यक्ति के लिए चैन से उठना-बैठना भी मुश्किल होने लगता है. ऐसे में गर्दन पर पड़ने वाले दबाव को कम करने से, पॉजीशन सही करने से और घर की कुछ असरदार चीजों के इस्तेमाल से गर्दन के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है. अगर आप भी गर्दन के दर्द (Gardan Ka Dard) से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह गर्दन के दर्द से राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें – जीभ पर दिखते हैं आयरन की कमी के लक्षण, जानिए Iron को बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए

---विज्ञापन---

गर्दन का दर्द कैसे दूर करें

गर्म या ठंडी सिकाई

गर्दन का दर्द दूर करने के लिए ठंडी या गर्म सिकाई की जा सकती है. ठंडी सिकाई के लिए कपड़े में बर्फ को बांधकर गंर्दन पर रखा जाता है. गर्म सिकाई के लिए हीटिंग पैड का इस्तेमाल किया जा सकता है या किसी कपड़े को पोटली बनाकर उसे गर्म तवे पर लगाकर फिर गर्दन पर लगाया जा सकता है. इससे गर्दन का दर्द कम होने में मदद मिलती है. दिन में 15 से 20 मिनट सिकाई करने से आराम महसूस होता है.

---विज्ञापन---

करें गर्दन की एक्सरसाइज

गर्दन की एक्सरसाइज (Exercise For Neck Pain) करने से भी गर्दन का दर्द दूर हो सकता है. सीधे बैठकर अपनी गर्दन को दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे घुमाएं. इस तरह 30 सेकंड के लिए इस तरह एक्सरसाइज की जाए तो गर्दन की अच्छी स्ट्रेचिंग हो जाती है और दर्द से राहत मिलती है. इसके अलावा, कंधों को ऊपर-नीचे मूव करने पर भी गर्दन का दर्द कम होने में मदद मिलती है.

---विज्ञापन---

गर्दन की मालिश करना

तेल को गर्म करके अगर बेहद हल्के हाथों से गर्दन की मालिश की जाए तो इससे गर्दन के दर्द से राहत मिल सकती है. इस बात का ध्यान रखें कि आपको बहुत ज्यादा जोर नहीं देना है या गर्दन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाना है.

---विज्ञापन---

पुदीने का तेल आ सकता है काम

आप पुदीने के एसेंशियल ऑयल को नारियल के तेल में मिलाकर गर्दन पर लगा सकते हैं. यह तेल गर्दन के दर्द को खींचकर कम करता है. इसके अलावा, हल्के गर्म सरसों के तेल या नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

सोने के पोश्चर को करें ठीक

गर्दन पर बहुत ऊंचा तकिया लगाकर सोने से परहेज करें. इसके अलावा, बहुत ज्यादा टेढ़े-मेढ़े होकर सोने से परहेज करें. इससे गर्दन की दिक्कतें बढ़ती हैं और गर्दन में तकलीफ होती है सो अलग. पेट के बल सोने से भी गर्दन में दर्द हो सकता है. इसीलिए पेट के बल सोने से बचें और पीठ के बल सोने की कोशिश करें.

---विज्ञापन---

कंप्यूटर की स्क्रीन को रखें सामने

बहुत से लोग अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को नीचे रखते हैं और गर्दन को झुकाकर काम करते हैं. इससे गर्दन पर दबाव पड़ता है और गर्दन का दर्द या सर्वाइकल की दिक्कत बढ़ती है. इसीलिए कोशिश करें कि आपके कंप्यूटर की स्क्रीन आई लेवल पर हो यानी आपकी आंखों के सामने हो और आपको गर्दन झुकाकर देर तक काम ना करना पड़े. फोन इस्तेमाल करते हुए भी गर्दन को बहुत ज्यादा झुकाकर ना रखें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – छोटी आंत खराब होने के क्या लक्षण हैं?

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 02, 2026 07:04 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola