Habits To Quickly Aging Brain: एक अच्छी लाइफ के लिए दिमाग का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है. अगर ऐसा नहीं किया जाता तो वक्त से पहले दिमाग का सिकुंड़ जाता या याददाशत का कमजोर होने लगती है. अक्सर हम चीजें कहीं भी रखकर भूल जाते हैं और जोर डालने के बाद भी याद नहीं आता. इस स्थिति का मतलब है कि हमारा दिमाग वक्त से पहले ही बूढ़ा हो रहा है यानी हमारा दिमाग 23 साल की उम्र में 30 साल के जितना काम कर रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि ऐसा कोई और नहीं बल्कि हमारी आदतें ही कर रही हैं. कुछ बातें ऐसी हैं जिसका सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ रहा है और यह कमजोर होने लगा है.
इसे भी पढ़ें- सुबह उठने के बाद नहीं होती पॉटी? पेट दर्द से हैं परेशान तो करें ये असरदार योगासन
दिमाग कमजोर होने के संकेत
- बार-बार चीजें भूलना
- ध्यान लगाने में दिक्कत
- जल्दी थकान होना
- कन्फ्यूजन रहना
- मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन
- नींद ना आना
- सिरदर्द रहना
- नई चीजें सीखने में दिक्कत
दिमाग को कमजोर करने वाली 5 आदतें
- देर तक जागने की आदत- अगर आपको देर रात तक जागने की आदत है तो इसे तुरंत बदल लें, क्योंकि नींद पूरी ना होना ही दिमाग को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. जब आप 8 घंटे की नींद नहीं लेते तो दिमाग पर जोर पड़ने लगता है और यह कमजोर होने लगता है.
- स्क्रीन से दोस्ती करना- लगातार मोबाइल या स्क्रीन की लाइट से जुड़े रहते हैं तो आपका दिमाग कमजोर होने लगता है. ऐसा करने से दिमाग थक जाता है और एक वक्त के बाद चीजें भूलना शुरू कर देता है. इसके लिए आपको ब्रेन फ्रॉग जैसी बीमारी हो सकती है.
- अनहेल्दी डाइट- आपका खाना भी दिमाग को प्रभावित करने का काम करता है. लगातार तला-भुना खाना या प्रोसेस्ड फूड को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना नुकसानदायक हो सकता है. ऐसा करने से दिमाग बहुत ही आराम से काम करता है.
- पानी की कमी होना- दिमाग को पानी की सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है और जब इसे यह सही तरह से नहीं मिल पाता तो परेशानी होने लगती है. एक वक्त के बाद नसें सिकुड़ना शुरू हो जाती हैं और दर्द रहने लगता है.
- एक्सरसाइज ना करना- दिमाग के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है, क्योंकि लगातार काम करने या बैठे रहने की वजह से दिमाग को ब्रेक नहीं मिल पाता और ऑक्सीजन की कमी होने लगती है. इसलिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए, ताकि दिमाग सही तरह से काम करे.
इसे भी पढ़ें- घुटने के दर्द में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानिए कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.










