Diabetes Prevention Tips: डायबिटीज एक ऐसा रोग है, जो लाइफस्टाइल से संबंधित है। इस रोग में लोगों की खाने-पीने की आदत सबसे बड़ा कारण बनती है शुगर लेवल को बढ़ाने के लिए। मधुमेह की बीमारी भारत में भी गंभीर है, अपने देश को डायबिटिक कैपिटल भी माना जाता है। ऐसे में आपको इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए कुछ उपायों को अपनाने की जरूरत है। हम आपको अपनी रिपोर्ट के माध्यम से बताएंगे कि खून में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए आपको क्या-क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
फॉलो करें ये 5 Do’s एंड Don’ts
चक्की का आटा खाएं- इस आटे को खाने के पीछे की बड़ी वजह यह है कि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
सलाद खाएं- रेणुका डंग, जो एक डायटिशियन हैं, बताती हैं कि अपने खाने के साथ सलाद को शामिल करना भी फायदेमंद होगा क्योंकि सलाद पेट में रफेज का काम करता है, जिससे इंसुलिन का स्तर नियंत्रित रहता है।
भरपूर मात्रा में पानी पिएं- शुगर को नियंत्रित करने के लिए पानी पीना भी जरूरी है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पिएंगे, तो इससे भी शुगर लेवल हाई हो सकता है।
विटामिन-सी- इस विटामिन की कमी से भी शुगर लेवल बढ़ता है। अगर आप खट्टा कम खाते हैं, तो विटामिन-सी सप्लीमेंट डॉक्टर से परामर्श लेकर ले सकते हैं। इसके अलावा, नींबू, संतरा और आंवला खा सकते हैं।
नींद- डायबिटीज कंट्रोल रखने के लिए नींद का भी अहम रोल है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं, तो भी शुगर लेवल बिगड़ सकता है।
Type 2 Diabetes
इन 5 चीजों से रहें दूर
- एनर्जी और सोडा ड्रिंक्स से दूरी बनाएं, ऐसे जूस या लिक्विड्स रिफाइंड शुगर से बनाए जाते हैं। इनका अधिकांश सेवन शुगर को बढ़ाता है। इसलिए, इन्हें पीने से परहेज करें।
- फास्ट फूड से दूरी बनाना जरूरी है। आजकल लोग बाहर के भोजन पर ज्यादा निर्भर रहते हैं, खासतौर पर इंस्टेंट फास्ट फूड्स। इन्हें ज्यादा खाने से बचें।
- एसिडिटी न होने दें, डाइटीशियन बताती हैं कि अक्सर डायबिटीज के लोगों में एसिडिटी की समस्या होती है। इसलिए एसिडिटी होने न दें, ऐसे भोजन का सेवन करने से बचें, जो एसिडिटी का कारण बनती है।
- ऑयली फूड्स से बचें, शुगर को संतुलित रखने के लिए ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचें। अधिक तेल में पकाया हुआ खाना भी शुगर को बढ़ा सकता है।
- स्ट्रेस मैनेजमेंट भी जरूरी है। डायबिटीज का एक कारण स्ट्रेस और तनाव में रहना भी है, क्योंकि इससे हार्मोन डिसबैलेंस होता रहता है।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
2 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
2 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
3 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
7 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
22 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines