Winter Care: सर्दियों का मौसम आते ही लोग पानी कम पीना शुरू कर देते हैं. वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि सिर्फ पानी पीने से ही स्किन पर हाइड्रेशन दिख सकती है. लेकिन, ऐसा नहीं है. पानी पीने भर से ही सर्दियों में शरीर को हाइड्रेशन नहीं मिलती है. योगगुरु बाबा रामदेव का भी यही कहना है. बाबा रामदेव बताते हैं कि किस तरह शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए सादे पानी के अलावा भी कुछ चीजों का सेवन किया जा सकता है. इससे शरीर अंदर और बाहर से हाइड्रेटेड रहता है और त्वचा पर रुखापन नहीं दिखता है.
कैसे पूरी होगी पानी की कमी
बाबा रामदेव कहते हैं कि अधिकतर लोग जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं जबकि अति किसी भी चीज की बुरी होती है. ज्यादा पानी, घी और दूध सभी खराब होता है. अगर पानी ज्यादा पिया जाए तो शरीर में इंफ्लेमेशन और इरिटेशन के साथ ही वॉटर रिटेंशन हो सकती है. ऐसे में बहुत ज्यादा पानी पीने से परहेज करना जरूरी होता है. वहीं, ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो बहुत कम पानी पीते हैं. बहुत कम पानी पीना भी खतरनाक हो सकता है.
सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं लेकिन बाबा रामदेव का कहना है कि इस मौसम में भी पर्याप्त पानी पीना जरूरी है. बाबा रामदेव की सलाह है कि गर्मियों में पानी में हल्दी, अदरक, लौंग, इलायची, शहद और केसर आदि डालकर पीना चाहिए. इससे शरीर को फायदे मिलते हैं.
पानी के अलावा पिएं ये चीजें
बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की सलाह है कि सर्दियों में सिर्फ पानी ना पिएं बल्कि इस मौसम में गाजर का जूस, अनार का जूस, चुकंदर का जूस या आंवले आदि का जूस भी पीना चाहिए. छाछ भी पी सकते हैं. इससे शरीर को हाइड्रेशन मिलती है.
स्किन का रूखापन ऐसा होगा दूर
सर्दियों में शरीर के अंदर होने वाली डिहाड्रेशन और हीटर के इस्तेमाल से त्वचा ड्राई होने लगती है. ऐसे में बादाम का तेल या गाय का घी त्वचा पर लगाया जा सकता है. घी खाने से भी स्किन की डिहाइड्रेशन कम होती है.
एलोवेरा जूस भी पी सकते हैं
त्वचा को नमी देने के लिए और रूखेपन को दूर रखने के लिए एलोवेरा जूस पिया जा सकता है. बाबा रामदेव कहते हैं कि एलोवेरा जूस को त्वचा पर लगाना भी फायदेमंद होता है. इसके लिए एलोवेरा जैल में थोड़ा सा गाय का घी या तिल का तेल या फिर बादाम रोगन मिलाकर त्वचा पर लगाया जा सकता है. इसे लगाने पर त्वचा पर नमी आएगी और त्वचा पर चमक नजर आएगी सो अलग.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.