IND vs NZ: भारतीय गेंदबाजों का कहर, दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 रन से जीत दर्ज की. वेलिंगटन में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम महज 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी.

India vs New Zealand 2nd ODI

भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराया (PIC credit - @BCCI/X)

India vs New Zealand 2nd ODI: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 4 रन से शानदार जीत दर्ज की. वेलिंगटन में खेले गए बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड की टीम महज 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जवाब में भारतीय टीम ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की जीत के हीरो युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार रहे, जिन्होंने 4 विकेट लेकर कीवी टीम की कमर तोड़ दी. इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने ओवर में हासिल किया लक्ष्य

न्यूजीलैंड से मिले 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 4 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. भारतीय कप्तान शुभमन गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली भी सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, रोहित शर्मा ने 28 गेंदों पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी पारी में 2 चौके और एक छक्का शामिल रहा. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 46 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल 7 रन आउट हुए.

विज्ञापन

86 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई, जबकि 111 रन के स्कोर पर 7 विकेट गिर गए. नमन धीर 12 रन और अंशुल कंबोज मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, केएल राहुल एक छोर पर टिके रहे और रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी. भारतीय टीम ने ओवर में विकेट पर रन बनाकर मैच जीत लिया.

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 134 रन पर समेटा

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को महज 134 रनों पर ऑलआउट कर दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. न्यूजीलैंड ने महज 23 रन के स्कोर पर अपने शुरुआती 3 विकेट गंवा दिए. विल यंग (6), टिम सीफर्ट (0) और हेनरी निकोल्स (11) सस्ते पवेलियन लौट गए. इसके बाद टॉम लैथम (7) और ग्लेन फिलिप्स (0) भी कुछ खास नहीं कर सके और न्यूजीलैंड की आधी टीम महज 53 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई. हालांकि, डेरिल मिचेल और कप्तान मिचेल सैंटनर ने छठे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी कर पारी संभालने की कोशिश की.

विज्ञापन

मिचेल ने 104 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 55 रनों की पारी खेली, जबकि सैंटनर ने 38 गेंदों में दो छक्के और एक चौके के साथ 31 रन बनाए. लेकिन मिचेल के आउट होते ही न्यूजीलैंड की पारी फिर से लड़खड़ा गई. सैंटनर भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके. इस तरह भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पारी 134 रनों पर समेट दी. कीवी टीम के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. भारत की ओर से गुरनूर बरार ने सबसे ज्यदा 4 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए.

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ