---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

शरीर के इन 3 अंगों पर शुगर का सीधा अटैक, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

डायबिटीज की बीमारी होने पर हमारे शरीर के कुछ अंग प्रभावित हो जाते हैं, जिससे उनकी कार्यक्षमता भी कम हो जाती है। शुगर तब होती है जब ग्लूकोस की मात्रा शरीर में सामान्य से ज्यादा बढ़ जाती है। आइए जानते हैं डॉक्टर से इसके लिए बचाव के कुछ उपाय।

---विज्ञापन---

हमारे शरीर को सही ढंग से काम करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा की जरूरत होती है। एनर्जी का सबसे अच्छा सोर्स चीनी होता है। इससे बॉडी को ग्लूकोस मिलता है, जो ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। मगर कई बार ग्लूकोस की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो यह खून में घुलने लगती है। यह कारण बनती है डायबिटीज की बीमारी होने का। ग्लूकोस सालों तक ब्लड वेसल्स में भरने लगे तो नुकसान पहुंचाने लगती है। खून की पतली वेसल्स चोक होने से ही डायबिटीज का रोग शरीर में पैदा हो जाता है।

ऐसे में अगर कोई शुगर का मरीज इस बीमारी को हल्के में लेता है, तो उसे सावधान होने की जरूरत है क्योंकि यह बीमारी आपके शरीर के कई अंगों को डैमेज कर सकती है। इस बीमारी में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से शुगर, कोलेस्ट्रॉल और बीपी की समस्याएं बढ़ने की संभावना रहती है।

---विज्ञापन---

आइए जानते हैं डायबिटीज किन अंगों को नुकसान पहुंचाता है

1. हार्ट

डायबिटीज के मरीजों में हार्ट अटैक की संभावनाएं आम लोगों की तुलना में तीन गुना ज्यादा होती है। शुगर की बीमारी होने से ब्लड वेसल्स में ब्लॉकेज ज्यादा बनती है। इन मरीजों में उल्टी, सांस फूलना और छाती में दर्द जैसे लक्षण महसूस होते हैं। हार्ट के मरीजों को हर साल अपना फुल बॉडी चेकअप करवाना चाहिए और शुगर की जांच भी करवानी चाहिए।

ये भी पढ़ें-आंखों में दिखते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत, इन बातों को भूलकर न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

2. आंखे

शुगर के मरीजों को साल में 1 या दो बार आंखों की जांच भी करवानी चाहिए क्योंकि डायबिटीज का रेटिना पर भी प्रभाव पड़ता है। आंखों के परदे यानी रेटिना पर सूजन, खून के धब्बे और कोलेस्ट्रॉल जमा होने का लक्षण होता है। यह बीमारी शुरुआत में कोई लक्षण नहीं देता है इसलिए आई चेकअप जरूरी है।

3. किडनी

यदि आपको पैरों में सूजन, शुगर बार-बार कम होना या भूख कम लगना किडनी के डैमेज होने का लक्षण होता है। किडनी की खराबी शुगर और कोलेस्ट्रॉल दोनों के बढ़ने से होती है, इसलिए ब्लड शुगर नियंत्रित करना जरूरी होता है।

---विज्ञापन---

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

जयपुर के डॉक्टर मनीष कंडेला आयुर्वेदिक एक्सपर्ट हैं बताते हैं कि शुगर कंट्रोल करने के लिए आपको कुछ उपायों को अपनाने की जरूरत है क्योंकि भारत में यह बीमारी काफी हद तक सक्रिय है। एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में 8 से 10 करोड़ लोग शुगर के मरीज मौजूद है। इसलिए, समय रहते इन संकेतों को समझें और इलाज करवाएं।

फॉलो करें ये बातें

1. भोजन का एक समय निर्धारित करें।

---विज्ञापन---

2. नियमित रूप से व्यायाम करें।

3. समय-समय पर शुगर, कोलेस्ट्रॉल और बीपी की जांच करवाएं।

---विज्ञापन---

4. डायबिटीज कंट्रोल करने वाली दवाओं को बिना किसी डॉक्टरी सलाह के न लें।

5. धूम्रपान, स्मोकिंग और अनहेल्दी इटिंग से बचें।

---विज्ञापन---

डायबिटीज के संकेत

ग्राफिक्स की मदद से समझें…

---विज्ञापन---

हाथ-पैर में झुनझुनी, स्किन का काला पड़ना, संक्रमण होना, थकान और वजन बढ़ना इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।

शुगर कंट्रोल करने के घरेलू उपाय

  • मेथी दाने का पानी पिएं।
  • तुलसी-अदरक का रस पिएं।
  • दालचीनी का इस्तेमाल करें।
  • करेला का जूस पी सकते हैं।

ये भी पढ़ें-गर्मियों में कब्ज क्यों करती ज्यादा परेशान? जानें लक्षण और तुरंत समाधान के उपाय

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 21, 2025 11:02 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola