---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

आंखों में दिखते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत, इन बातों को भूलकर न करें इग्नोर

कोलेस्ट्रॉल के संकेतों को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि यह अन्य बीमारियों के जोखिम को भी बढ़ा देता है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल दिल के रोगियों के लिए बिल्कुल सही नहीं है। आंखों में दिखने वाले हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में समझें।

---खबर नीचे जारी है---

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या खराब लाइफस्टाइल की देन होती है। यह दिल की बीमारियों का बुलावा होती है। शरीर में ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होने पर शरीर के कई हिस्सों में इसके संकेत नजर आते हैं। आज हम आपको अपनी रिपोर्ट में आंखों में दिखने वाले बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। यह संकेत आसानी से समझे जा सकते हैं, जिस वजह से आप जल्दी से जल्दी इसका घर में इलाज कर सकेंगे और बिना दवाओं के भी राहत पा सकेंगे। इसके घरेलू उपचार में हेल्दी लाइफस्टाइल, स्मोकिंग और शराब से दूरी बनाना जैसे आसान तरीके शामिल हैं। चलिए जानते हैं आंखों में दिखने वाले हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत।

इन 3 संकेतों को इग्नोर न करें

1. जैंथेलास्मा

---खबर नीचे जारी है---

आंखों में कोलेस्ट्रॉल का सबसे आसान और कॉमन साइन जैंथेलास्मा है। कोलेस्ट्रॉल आंखों के आस-पास जमा होकर फैटी, पीले रंग की गांठें बना सकता है। ये पीले थक्के आंखों और नाक के आस-पास उभरे हुए दिखाई देते हैं। डेली रिकॉर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, ये जमाव त्वचा के नीचे कोलेस्ट्रॉल के जमाव के कारण होते हैं। ये घाव एक ही आकार के हो सकते हैं या समय के साथ बहुत धीरे-धीरे बढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का फिटनेस फॉर्मूला रिवील

---खबर नीचे जारी है---

2. आर्कस सेनिलिस

आर्कस सेनीलिस, ये कॉर्निया के चारों ओर एक नीले, सफेद या भूरे रंग के घेरे के रूप में दिखाई देता है। यह लक्षण विजिबिलिटी को भी प्रभावित कर सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल का यह संकेत मुख्यत: 45 वर्ष की आयु के बाद दिखाई देते हैं। मेयो क्लिनिक के फ्रांसिस्को लोपेज़-जिमेनेज़, एम.डी. सहित विशेषज्ञ, जिनका ध्यान मोटापे और हृदय संबंधी बीमारियों पर है, ने समझाया कि कभी-कभी युवाओं में आईरिस (IRIS) के चारों ओर एक आर्क या छल्ला बन जाता है, जिनमें उच्च कोलेस्ट्रॉल और उच्च ट्राइग्लिसराइड्स के गंभीर मामले होते हैं। यह लक्षण आगे चलकर परिवार के अन्य लोगों को भी प्रभावित कर सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

3. रेटिनल वेन ऑक्ल्यूशन

कोलेस्ट्रॉल का यह संकेत आंखों की गंभीर समस्या को दर्शाता है, जिसमें रेटिना प्रभावित होती है। इसमें दृश्य हानि भी हो सकती है। यह नस बंद होने का एक लक्षण दर्द के बिना धुंधला दिखाई देना होता है। कई बार यह संकेत आंखों में सूजन की समस्या को भी पैदा करता है।

---खबर नीचे जारी है---

Cholesterol

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

दिल्ली के मशहूर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर विवेक जोशी बताते हैं कि आंखों के इन लक्षणों का मतलब है कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है। ऐसे में अब आपको इन्हें कम करने के लिए किसी स्किन केयर या फिर बाहरी उपचार नहीं करना चाहिए। आयुर्वेदिक हर्ब्स की मदद से इस परेशानी को कम करने में मदद मिलती है।

---खबर नीचे जारी है---

क्या करें?

  • सबसे पहले तो आप अपनी लाइफस्टाइल को बदलें।
  • बाहर की चीजें जैसे तला-भुना, शुगर और चॉकलेट खाने से परहेज करें।
  • घर का खाना खाएं। इसे आयुर्वेद में कफल आहार कहते हैं।
  • अर्जुन की छाल का सेवन करें। इसके लिए आप बाजार से इसकी गोलियां या फिर पाउडर खरीद सकते हैं। पाउडर को पानी में उबाल कर पिएं। इस ड्रिंक को दिन में 2 बार पिएं।
  • लहसुन खाना शुरू करें। इसे आप कई तरीकों से सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-लिवर का बड़ा दुश्मन कौन? चीनी या शराब, जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 21, 2025 07:18 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola