---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

गर्मियों में कब्ज क्यों करती ज्यादा परेशान? जानें लक्षण और तुरंत समाधान के उपाय

गर्मियों में पेट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इनमें कब्ज, एसिडिटी भी शामिल होती है। कब्ज के बारे में तो कहा जाता है कि यह बीमारियों की मां है क्योंकि यह गर्मी-सर्दी कभी भी हो जाती है। कब्ज में पेट में इतने मरोड़े उठते हैं कि दिन हो, रात हो या सुबह, हर समय दिक्कत होती है। आइए जानते हैं इसके सरल उपायों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

कब्ज एक ऐसी आम लेकिन गंभीर समस्या है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों में इसे अनेकों रोगों की जड़ माना जाता है। जब शरीर से टॉक्सिन्स समय पर बाहर नहीं निकलते हैं, तो वे भीतर ही जमा होकर अन्य बीमारियों को जन्म देने लगते हैं। इसीलिए कब्ज को बीमारियों की मां कहा जाता है। वैसे तो कब्ज किसी भी मौसम और महीने में हो सकती है मगर इन दिनों गर्मियां अपने चरम पर हैं। जितना तापमान बढ़ेगा, उतना ही पाचन भी खराब होने लगता है। खासतौर पर पहले से डाइजेशन की समस्याओं को झेलने वाले लोगों के साथ गर्मी में कब्ज होना आम है। कब्ज कम पानी पीने से, हमेशा तला-भुना खाने से या फिर आंतों में सूजन आने से हो जाती है।

हमारी इस रिपोर्ट में समझिए कब्जियत के कारण, संकेत और घरेलू व कारगर आयुर्वेदिक उपायों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

कब्ज क्या है?

कब्ज का मतलब सरल भाषा में मल त्याग करने में कठिनाई होना है। कब्ज होने पर मल सख्त होने लगता है या सप्ताह में तीन से कम बार शौच जाना भी कब्ज का संकेत हो सकता है। कुछ मामलों में व्यक्ति को पेट पूरी तरह साफ न होने का अहसास बना रहता है।

ये भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित महिलाओं की सर्जरी के बाद भी बढ़ेगी उम्र

---खबर नीचे जारी है---

कब्ज के कारण

1. गलत खानपान

अगर आपकी डाइट फाइबर रहित भोजन से भरपूर है। आप जंक फूड, अधिक तेल-मसाले से बने फूड्स का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज हो जाती है।

---खबर नीचे जारी है---

2. कम पानी पीना

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड न रखने से मल सख्त हो जाता है। यह कब्ज को जन्म देता है।

---खबर नीचे जारी है---

3. शारीरिक गतिविधियों की कमी

अक्सर लोग गर्मियों में धूप या पसीने से बचने के लिए एक जगह बैठे रहना या व्यायाम न करने की ठान लेते हैं, जो की इनकी सेहत के लिए सही नहीं है।

---खबर नीचे जारी है---

4. तनाव और मेंटल हेल्थ

मानसिक तनाव, चिंता और स्ट्रेस जैसी चीजें भी हमारी पाचन प्रणाली को प्रभावित करती है। अगर किसी की दिमागी सेहत सही नहीं है, तो निश्चित ही उसकी गट हेल्थ बिगड़ेगी।

---खबर नीचे जारी है---

5. दवाओं का असर

कुछ एलोपैथिक दवाएं जैसे पेनकिलर, आयरन सप्लीमेंट्स आदि से भी कब्ज हो सकती है। इन दवाओं की पावर ज्यादा होती है, जो पेट में गर्मी करती है।

---खबर नीचे जारी है---

इसके अलावा, सिडेंटरी लाइफस्टाइल जिसमें देर रात तक जगना, सुबह देर तक सोते रहना और सही समय पर शौच की आदत न बनाना भी शामिल होता है।

कब्ज के लक्षण

इसके लक्षणों के बारे में समझने के लिए ग्राफिक्स की मदद लें:

---खबर नीचे जारी है---

मल त्याग में कठिनाई, पेट में भारीपन और गैस, सिरदर्द, मुंह का स्वाद बिगड़ना, मुंहासे, स्किन प्रॉब्लम, आलस्य और चिड़चिड़ापन संकेत हैं।

---खबर नीचे जारी है---

कब्ज से होने वाली प्रॉब्लम्स

  • बवासीर (पाइल्स)
  • पेट की सूजन
  • स्किन प्रॉब्लम्स जैसे एक्ने और सोरायसिस
  • सिरदर्द और माइग्रेन होना
  • मानसिक तनाव और नींद की कमी

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

जयपुर के डॉ. दीपक सोनी बताते हैं कि कब्ज यानी कॉन्स्टिपेशन डिजीज एक लाइफस्टाइल रिलेटेड डिसऑर्डर है। कब्ज कभी-कभी सर्दियों में लोगों को ज्यादा परेशान करती है। मगर गर्मियों में यह समस्या लगभग हर कोई महसूस कर लेता है। इसलिए, सबसे अच्छा विकल्प यह है कि डाइट का ध्यान रखें और बीमारी बढ़ने न दें।

---खबर नीचे जारी है---

कब्ज से बचाव के उपाय

1.डाइट में फाइबर फूड्स को शामिल करें हरी सब्जियां, फल, सलाद और साबुत अनाज आदि।

2. गर्मियों में अपनी पानी पीने की खपत को बढ़ाएं। दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

---खबर नीचे जारी है---

3. नियमित व्यायाम करें, योग, प्राणायाम और पैदल चलना बेहद लाभदायक होता है।

4. ध्यान और मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलती है। ध्यान रहें, ये आपको सुबह जब धूप न निकलें तब करनी है या फिर घर के अंदर करें।

---खबर नीचे जारी है---

5. समय-समय पर भोजन करें और रात का खाना लाइट रखें।

6. सुबह समय पर उठकर नियमित रूप से शौच जाने की आदत बनाएं।

---खबर नीचे जारी है---

7. आयुर्वेदिक उपचार अपनाएं। आप त्रिफला चूर्ण, इसबगोल, गिलोय, हरड़-बहेड़ा जैसे प्राकृतिक औषधियां लें सकते हैं।

कुछ घरेलू उपचार

  • सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच घी डालकर पिएं।
  • सुबह खाली पेट गुनगुना और नींबू पानी पिएं।
  • भीगी हुई किशमिश या अंजीर खाएं।
  • इसबगोल की भूसी को दही या पानी के साथ लें।

जरूरी सलाह

कब्ज को मामूली समझना बड़ी गलती हो सकती है। यह हमारे शरीर को धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर देता है और अनेक रोगों को जन्म देता है। इसलिए, समय रहते इसका समाधान करना जरूरी है। यह शरीर और मन दोनों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। इसीलिए सही लाइफस्टाइल, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाकर कब्ज से बचा जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

 भी पढ़ें- छोटी उम्र में साइलेंट अटैक क्यों?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 19, 2025 09:56 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola