Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

दाल उबलते सफेद झाग क्यों निकलते हैं? एक्सपर्ट ने बताया झाग तुरंत निकालकर फेंकना क्यों जरूरी है

Dal Ubalte Hue Upar Jhag Ana: दाल को पकाते वक्त अक्सर आपने देखा होगा कि इसके ऊपर सफेद झाग आ जाते हैं और ऊपर का पानी ढक लेते हैं. बहुत से लोगों को लगता है कि यह ऐसे ही आ जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका संबंध हेल्थ से जुड़ा हुआ है.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 6, 2026 12:02
Dal Ubalte Hue Upar Jhag Ana
सफेद झाग को हटाना क्यों जरूरी है? Image Credit- Freepik

Lentils White Foam: दाल भारतीय थाली का एक अहम हिस्सा है, जिसे चावल या रोटी के साथ सर्व किया जाता है. इसे पकाना बहुत आसान है, जिसे कुकर या पतीली में आसानी से पकाया जा सकता है. दाल किसी भी चीज में बनाई जाए, लेकिन पकाते समय इसके ऊपर बनने वाला सफेद झाग तो जरूर देखा होगा, जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कुछ लोग फेंक भी देते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अगर इसे फेंका ना जाए तो हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? क्या इससे हमारी हेल्थ को किसी भी तरह का नुकसान होगा? अगर आप भी इस बात को जानने के इच्छुक हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको डाइट एक्सपर्ट रामिता कर के द्वारा बताए टिप्स साझा कर रहे हैं जो हमारे लिए मददगार साबित हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- छोटे बच्चों में डिप्रेशन या मानसिक पीड़ा को कैसे पहचानें? फोर्टिस अस्पताल की साइकाइट्रिस्ट ने बताया माता-पिता इन संकेतों को ना करें इग्नोर

---विज्ञापन---

दाल में सफेद झाग क्यों आता है?

पहले यह समझना जरूरी है कि आखिर दाल के ऊपर सफेद झाग आते कहां से हैं? इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि दाल पकते वक्त इसमें मौजूद सपोनिन्स पानी में जाकर मिल जाता है और हवा के जरिए दाल के ऊपर झाग बनने लग जाते हैं. इसके अलावा, दाल के ऊपर झाग बनने की वजह इसे अच्छी तरह से ना धोना है. कई बार इसमें मौजूद धूल मिट्टी की वजह से ऐसा हो जाता है.

सफेद झाग को हटाना क्यों जरूरी है?

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप दाल के ऊपर आए झाग को हटा देते हैं तो आपका शरीर कई तरह की परेशानियों से बच सकता है. हालांकि, यह झाग सीधे तौर पर जहरीले नहीं होते हैं, लेकिन नुकसान जरूर पहुंचाने का काम करते हैं.

---विज्ञापन---
  • गैस बनने की समस्या होना
  • पेट में भारीपन महसूस होना
  • पाचन तंत्र प्रभावित होना
  • पेट फूलने की समस्या होना
  • पाचन कमजोर होना

झाग को हटाने के फायदे

  • पेट की जड़ी परेशानियां कम होना
  • स्वाद बेहतर होना
  • दाल के रंग पर असर होना
  • दाल उबालते वक्त पानी बाहर निकाल देना

दाल से सफेद झाग हटने का सही तरीका

  • सबसे पहले दाल को पकने दें और ऊपर आते सफेद दाग को चम्मच की मदद से धीरे-धीरे निकालें.
  • अगर आप चाहें तो दाल का उबला पानी निकालकर दोबारा पानी भर दें. ऐसा करने से पानी में झाग बिल्कुल भी नहीं बचेगा.
  • प्रेशर कुकर में पकाते समय भी ढक्कन खोलकर झाग हटाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- रात 11 बजे के बाद सोने से खराब हो सकते हैं ये 3 अंग, शरीर खोखला होते नहीं लगेगी देर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 06, 2026 12:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.