रात 11 बजे के बाद सोने से खराब हो सकते हैं ये 3 अंग, शरीर खोखला होते नहीं लगेगी देर

Side Effects Of Sleeping Late: देररात सोने की आदत आपके अंगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है. यहां जानिए 11 बजे के बाद सोने पर शरीर के किन-किन अंगों पर बुरा असर पड़ता है और उम्र के हिसाब से सोने का सही समय क्या होता है.

Sleeping after 11 pm

रात 11 बजे के बाद सोने से क्या होता है?

Sleeping After 11 At Night: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें देररात सोने की आदत होती है. रात में घंटों तक लोग रील्स स्क्रॉल करते रहते हैं, देररात ही खाते हैं और फिर कहीं 12 या 1 बजे सोने की कोशिश में लगते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं रात 11 बजे के बाद सोना आपके शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है. 11 बजे के बाद सोने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई नुकसान हो सकते हैं और शरीर के 3 महत्वपूर्ण अंग खराब (Organ Damage) होने लगते हैं. अगर आप भी 11 बजे के बाद सोते हैं तो यहां जानिए इस आदत का आपके अंगों पर क्या असर होता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को 11 बजे के बाद सोने से शरीर के ये 3 अंग खराब हो सकते हैं

लिवर हो सकता है खराब

रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक शरीर की फिल्टर मशीन लिवर अपना काम करता है और सबसे सक्रिय होता है. लिवर इस समय शरीर से गंदे टॉक्सिंस को निकालता है और खून को साफ करता है. लेकिन, अगर रात में देर से सोया जाए तो इससे लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया रुक जाती है. इससे लिवर को तो दिक्कत होती ही है साथ ही चेहरे पर मुंहांसे नजर आने लगते हैं, शरीर में हर समय थकान रहती है और पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ जाती हैं.

विज्ञापन

दिमाग और याद्दाश्त पर असर

देररात सोया जाए तो इससे दिमाग पर गहरा असर पड़ता है. दिमाग रात की नींद के दौरान ही ग्लाइम्फैटिक सिस्टम के जरिए अपना कचपा साफ करता है. 11 बजे तक जागने से दिमाग को आराम नहीं मिल पाता. इससे याद्दाश्त कमजोर होना, चिड़चिड़ापन, तनाव और लंबे समय तक ब्रेन फॉग बने रहने जैसी समस्याएं होने लगती हैं.

विज्ञापन

आंतों का काम बिगड़ता है

रात के 11 बजे तक जगना पाचन के लिए बुरा होता है. रात में देर तक जागने पर कोर्टिसोल बढ़ जाता है और भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन बिगड़ जाते हैं. इससे मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है. इसीलिए रात में देर तक जागने वाले लोगों में अक्सर ही कब्ज, एसिडिटी और तेजी से वजन बढ़ने जैसी दिक्कतें देखी जाती हैं.

विज्ञापन

रात में कितने बजे सो जाना चाहिए

रात में 10 बजे से 12 बजे तक के समय को गोल्डन आवर कहा जाता है. इस समय आपका शरीर ब्यूटी स्लीप (Beauty Sleep) लेता है. शरीर के अंग इस दौरान शरीर की मरम्मत करते हैं और खुद को रिपेयर करते हैं. ऐसे में रात 11 बजे से 12 बजे तक सोने पर आप इस कीमती समय को खो देते हैं. इसीलिए बच्चों को रात 8 बजे से 9 बजे तक सो जाना चाहिए, टीनेजर्स के लिए सोने का सही समय रात 9 बजे से 10 बजे तक है और वयस्कों को रात 10 से 10: 30 के बीच सोना चाहिए.

विज्ञापन

समय से सोने के क्या फायदे होते हैं

  • रात को समय से सो जाने पर तनाव में कमी आती है.
  • दिल की सेहत अच्छी रहने लगती है
  • शरीर नेचुरली डिटॉक्स होने लगता है.
  • पाचन की दिक्कतें नहीं होती हैं.
  • दिमाग शांत रहता है.
  • वजन मैनेज होता है.
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
  • चेहरे पर कुदरती निखार आता है.
  • शुगर लेवल मैनेज होने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें – लिवर की समस्या कैसे शुरू होती है, Liver Cancer किस तरह पनपता है और लिवर की रिकवरी कब होती है, यहां जानिए सबकुछ | Explainer

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ