---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Covid Alert: यूपी के बाद आंध्र प्रदेश में अलर्ट! 23 वर्षीय संक्रमित की No ट्रैवल हिस्ट्री, फिर भी कैसे हुआ कोविड?

Covid Alert: कोरोना वायरस का नया वेरिएंट पूरी दुनिया में संक्रमितों की संख्या बढ़ा रहा है। देश में महाराष्ट्र, ओडिशा के बाद आंध्र प्रदेश में भी कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इसके बाद से यहां भी स्वास्थ्य विभाग ने नई हेल्थ एडवाइजरी जारी की है।

---विज्ञापन---

Covid Alert: कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 ने दुनिया के कई देशों में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। इस वेरिएंट को ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट के रूप में बताया जा रहा है। हालांकि, यह वेरिएंट भारत के लिए नया नहीं है लेकिन इस बार इसके संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बता दें कि भारत में महाराष्ट्र में इसके सबसे अधिक पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। 21 मई को आंध्र प्रदेश और 22 मई को ओडिशा में भी एक-एक संक्रमित के पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है।

आंध्र प्रदेश में मिली संक्रमित 23 साल की है और उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। आइए जानते हैं कोरोना को लेकर राज्य में जारी हुई नई एडवाइजरी क्या है?

---विज्ञापन---

23 वर्षीय महिला पीड़ित

आंध्र प्रदेश में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक की डॉक्टर पद्मावती ने बताया कि विशाखापत्तनम में 23 साल की लड़की, जिसे मलेरिया था, उसमें कोविड के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद कोविड टेस्ट करने पर उसका रिजल्ट पॉजिटिव आया था। हालांकि, पहले यह टेस्ट प्राइवेट लैब में हुआ था, इसलिए पुष्टि के लिए जांच के नमूने सरकारी लैब भेजे गए वहां भी रिजल्ट पॉजिटिव आया। लड़की की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है फिर भी टेस्ट पॉजिटिव आया है। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और उसे आइसोलेट किया गया है।

ये भी पढ़ें- Covid Alert: ढाई साल बाद ओडिशा में मिला कोविड का मामला, जानें पहले से कितना गया है कोरोना का JN.1 वेरिएंट

---विज्ञापन---

सरकार ने जारी किए निर्देश

भले ही संक्रमित की संख्या 1 ही है लेकिन बीमारी बढ़ने का जोखिम बना रहता है। इसलिए, राज्य सरकार ने पहले से ही सभी लोगों को सतर्क और सावधानी बरतने के लिए कहा है। राज्य में सभी को भीड़-भाड़ वाले स्थानों में मास्क पहनना होगा। हाथों को साफ रखना होगा। मॉल, थिएटर, बस स्टैंड जैसी जगहों से दूरी बनाना जरूरी है। खासतौर पर बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाएं इन चीजों का विशेष रूप से ध्यान रखें।

लक्षण दिखने पर आइसोलेशन जरूरी

साथ ही, राज्य सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अगर किसी में भी कोरोना के कोई लक्षण जैसे सर्दी, जुकाम, नाक बहना, खांसी, बुखार, सिरदर्द के साथ दस्त और उल्टी की समस्याएं हो रही हैं, तो वह तुरंत अन्य लोगों से दूरी बनाएं। खुद को आइसोलेट करें ताकि और लोग संक्रमित न हो पाएं। अगर किसी को लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आसपास के किसी अस्पताल या क्लीनिक से शुरुआती इलाज ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

हवाई अड्डों पर भी निगरानी

प्रदेश में एयरपोर्ट्स पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। वहां कोविड की स्क्रीनिंग के विशेष प्रबंध किए गए हैं। हालांकि, फिलहाल यात्रा को लेकर कोई रोक नहीं है। अस्पतालों में भी स्पेशल आइसोलेशन वॉर्ड्स बनाए जाएंगे।

---विज्ञापन---

JN.1 वेरिएंट के लक्षण कैसे?

  • ठंड लगना।
  • बुखार।
  • खांसी।
  • सिरदर्द।
  • गले में खराश।
  • कुछ लोगों में स्वाद और गंध की कमी होना।

बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

  • मास्क पहनना न भूलें।
  • हाथ धोते रहें, बाहर सेनिटाइजर साथ लेकर जाएं।
  • वैक्सीन और बूस्टर डोज लें।
  • अगर कोई लक्षण दिखाई दे, तो खुद को आइसोलेट करें।
  • खानपान सही रखें, बाहर का खाना न खाएं।
  • घर की सफाई भी नियमित रूप से करें।

ये भी पढ़ें- Covid Alert: क्या दोबारा लेना पड़ सकता है बूस्टर डोज? चीन-सिंगापुर के बाद भारत में भी एक्टिव कोरोना

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: May 23, 2025 08:22 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola