Covid Alert: ढाई साल बाद ओडिशा में मिला कोविड का मामला, जानें पहले से कितना गया है कोरोना का JN.1 वेरिएंट

Covid Alert: महाराष्ट्र के बाद ओडिशा में मिला कोरोना का मामला। करीब ढाई साल बाद प्रदेश में कोई नया एक्टिव कोविड पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। आइए जानते हैं कोरोना का यह नया वेरिएंट पहले से कितना बदल गया है?

Coronavirus Latest Update India, Active Covid Cases in India, June 2025 India Covid News, कोरोना से मौतें भारत, COVID cases state wise India 2025, 10 STATES COVID CASES, DELHI COVID CASES, bihar corona news, kerala corona news, maharashtra

Coronavirus Latest Update India, Active Covid Cases in India, June 2025 India Covid News, कोरोना से मौतें भारत, COVID cases state wise India 2025, 10 STATES COVID CASES, DELHI COVID CASES, bihar corona news, kerala corona news, maharashtra

Covid Alert: भारत में एक बार फिर कोविड-19 के केसों में इजाफा देखा जा रहा है। इस बढ़ोतरी के पीछे कोरोना के JN.1 नामक नया ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट प्रमुख रूप से जिम्मेदार माना जा रहा है। 21 मई को आई रिपोर्ट में महाराष्ट्र में कोरोना के 53 एक्टिव केस की पुष्टि हुई थी। अब ओडिशा में भी इसका एक मामला मिला है। बता दें कि राज्य में करीब ढाई साल बाद कोविड-19 का मामला मिला है। कोरोना का यह नया वेरिएंट असल में नया नहीं है।

विज्ञापन

यह भारत में साल 2023 के अगस्त में ही सामने आ गया था। यह वेरिएंट दिसंबर 2023 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा “Variant of Interest” घोषित किया गया था। अब तक JN.1 वेरिएंट 40 से ज्यादा देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है और भारत में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं इस वेरिएंट के बारे में सबकुछ।

विज्ञापन

साल 2023 में आया था पहली बार

JN.1 वेरिएंट पहली बार अगस्त 2023 में पहचाना गया था। यह ओमिक्रॉन के BA.2.86 (जिसे Pirola कहा जाता है) वेरिएंट से विकसित हुआ एक सब-वेरिएंट है। इसके बाद यह तेजी से कई देशों में फैलने लगा। इस वेरिएंट की खास बात यह है कि यह तेजी से फैलने और पहले से बनी इम्युनिटी को चकमा देने की क्षमता रखता है, हालांकि यह ज्यादा गंभीर बीमारी नहीं फैला रहा है।

विज्ञापन

JN.1 वेरिएंट क्या है?

आकाश हेल्थकेयर के इंटरनल मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट एवं एचओडी डॉ. राकेश पंडित बताते हैं कि JN.1, ओमिक्रॉन के BA.2.86 यानी ‘पाइरोला’ वेरिएंट से विकसित एक उप-प्रकार है। इसमें ऐसे म्यूटेशन हुए हैं, जो इसे और ज्यादा तेजी से फैलने और पहले से बनी इम्युनिटी को कमजोर कर सकते हैं। हालांकि यह वेरिएंट अब तक गंभीर बीमारी नहीं फैला रहा है, लेकिन इसकी तेजी से फैलने की प्रवृत्ति विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

Covid XEC

विज्ञापन

लक्षणों में क्या खास है?

JN.1 वेरिएंट के लक्षण सामान्य ओमिक्रॉन संक्रमण जैसे ही हैं, लेकिन कुछ मामलों में थोड़े बदलाव भी देखे गए हैं:

  • बुखार या ठंड लगना।
  • खांसी, गले में खराश।
  • नाक का बहना या बंद होना।
  • थकावट, शरीर में दर्द।
  • सिरदर्द।
  • स्वाद और गंध की कमी (अब कम सामान्य)।
  • कुछ मामलों में मितली या दस्त जैसी पेट संबंधी दिक्कतें।
  • टीकाकरण करा चुके लोगों में लक्षण आमतौर पर हल्के रहते हैं, लेकिन बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

तेजी से फैलने की वजहें

  • इम्युनिटी से बच निकलने की क्षमता- JN.1 वेरिएंट पहले की वैक्सीन या संक्रमण से बनी एंटीबॉडी को चकमा देने में सक्षम है।
  • संक्रमण ज्यादा होना- यह दूसरों की तुलना में अधिक संक्रामक है।
  • मौसम और भीड़- बदलता मौसम और बंद वातावरण में भीड़ इसकी ट्रांसमिशन को बढ़ावा दे रही है।

बचाव के आसान उपाय

  • संक्रमण भले ही हल्का हो, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है, खासकर हाई-रिस्क में आने वाले लोगों के लिए:
  • सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें।
  • लक्षण दिखें तो दूसरों से दूरी बनाएं।
  • वैक्सीन और बूस्टर डोज समय पर लगवाएं।
  • हाथों की सफाई का ख्याल रखें।
  • संक्रमण की पुष्टि होने पर आइसोलेट हो जाएं।
  • उम्रदराज और बीमार व्यक्तियों को लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए।

जरूरी सलाह

JN.1 वेरिएंट फिलहाल ज्यादा घातक नहीं है, लेकिन इसका तेजी से फैलाव स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव डाल सकता है। राहत की बात यह है कि टीकाकरण अभी भी गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने से बचाव में प्रभावी है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ