---विज्ञापन---

हेल्थ

छाती में सीटी की आवाज क्यों आती है? एक्सपर्ट से जानिए सांस लेने में दिक्कत हो तो क्या करना चाहिए

Saans Se Siti Ki Awaaz Aana: कई बार छाती से सीटी की आवाज आती है, जिससे सांस लेने में भी तकलीफ होती है. ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि इसके पीछे की असल वजह क्या है. 

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 7, 2026 10:48
Whistling Sound in Your Chest
छाती में सीटी की आवाज आने के कारण. Image Credit-News24

Whistling Sound in Your Chest: कई बार छाती से सांस लेते या छोड़ते समय सीटी जैसी आवाज आती है. ऐसा होना आम बात है, लेकिन आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. एक रिसर्च के मुताबिक, कई बार यह आवाज तब आती है जब फेफड़ों की नलियां संकरी हो जाती हैं या उनमें सूजन या बलगम जम जाता है. ऐसे में अगर आपके हल्की खांसी या सर्दी में भी सीने से सीटी की आवाज आ रही है तो आपको इसकी असल वजह जाननी चाहिए. कई बार ऐसा होना गंभीर नहीं माना जाता, लेकिन अगर आवाज बार-बार आए या सांस फूलने लगे, तो कारण गंभीर भी हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- पेशाब में खून दिखे तो न करें इग्नोर, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

---विज्ञापन---

छाती में सीटी की आवाज आने के कारण

अस्थमा- कई बार अस्थमा की बीमारी में ऐसा हो जाता है. इस दौरान एयरवे में सूजन और ऐंठन होने लगती है, जिससे हवा का रास्ता संकरा हो जाता है. यही वजह है कि सांस लेते समय सीटी की आवाज आती है. 
एलर्जी या संक्रमण- कई बार धूल, धुआं या पालतू जानवरों के बालों की वजह से वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाता है. इससे एयरवे में सूजन हो सकती है.
ब्रोंकाइटिस- यह ब्रोंकाइटिस का भी संकेत हो सकता है. कई बार लंबे समय तक खांसी रहने या बलगम की वजह से ऐसा होने लगता है. 
सीओपीडी-
अगर आप सिगरेट पीते हैं और लंबे वक्त से ऐसा कर रहे हैं तो आपको यह बीमारी हो सकती है. इसमें फेफड़ों की काम करने की क्षमता कम हो जाती है और आवाज आना शुरू हो जाती है. 

सांस लेने में दिक्कत हो तो क्या करें?

एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार अगर आपको या किसी को सांस लेने में परेशानी हो रही है तो आपको डॉक्टर के दिखाना चाहिए, लेकिन कुछ मामलों में इसे घर पर आसानी से कम किया जा सकता है. 

---विज्ञापन---
  • शांत रहें और सीधा बैठे रहना 
  • ट्रिगर से दूर बना लें 
  • इनहेलर का इस्तेमाल
  • तुरंत भाप लेंगुनगुना पानी पिएं

कब तुरंत डॉक्टर को दिखाएं?

अगर आपकी सीटी की आवाज के साथ सांस फूल रही है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए. इसके साथ होंठ या उंगलियां नीली पड़ रही हैं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. सीने में दर्द हो रहा है तो आपको एक बार अपने सारे चेकअप करवा लेने चाहिए.

इससे बचने के लिए क्या करें?

  • इससे बचने के लिए आपको हमारे बताए टिप्स को फॉलो करना चाहिए.
  •  
  • पैसिव स्मोकिंग से बचना 
  • घर को साफ रखना 
  • मास्क का इस्तेमाल करना 
  • एलर्जी ट्रिगर पहचानकर दूरी बनाना 

इसे भी पढ़ें- Cancer Disease: शरीर के इन अंगों पर सबसे पहले हमला करता है कैंसर, चौंका देंगे ये फैक्ट्स

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 07, 2026 10:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.