Cancer Disease: शरीर के इन अंगों पर सबसे पहले हमला करता है कैंसर, चौंका देंगे ये फैक्ट्स

कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसके चपेट में आने के कारण कई लोगों की हर साल मौत हो जाती है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि किन अंगों पर कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा रहता है? आइए जानते हैं.

Most Common Cancer

सबसे आम कैंसर कौन से हैं?

Most Common Cancer: कैंसर आज के समय की सबसे गंभीर और तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक है. यह बीमारी तब होती है जब शरीर की कुछ कोशिकाएं बिना नियंत्रण के बढ़ने लगती हैं और धीरे-धीरे आसपास के टिश्यू और अंगों को नुकसान पहुंचाने लगती हैं. शुरुआत में इसके लक्षण बहुत हल्के हो सकते हैं, जिस वजह से लोग इसे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं या तो समझ नहीं पाते. लेकिन समय के साथ यही बीमारी जानलेवा रूप ले सकती है. कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है, लेकिन मेडिकल रिसर्च बताती हैं कि कुछ अंग ऐसे हैं जो दूसरों की तुलना में ज्यादा जल्दी और ज्यादा बार इसकी चपेट में आते हैं. आइए इस स्टोरी में समझते हैं शरीर में कैंसर के खतरे के बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे आम कौन से कैंसर हैं?

संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख स्वास्थ्य एजेंसी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में कुछ खास प्रकार के कैंसर सबसे ज्यादा पाए जाते हैं. इनमें सबसे ऊपर फेफड़ों का कैंसर (Lungs Cancer) आता है, जो धूम्रपान और प्रदूषित हवा के कारण तेजी से बढ़ता है. इसके बाद ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) महिलाओं में सबसे आम है, जो स्तन की ग्रंथियों और नलिकाओं में विकसित होता है. कोलोरेक्टल कैंसर (Colorectal Cancer) बड़ी आंत और मलाशय में होता है, जहां कोशिकाओं का नवीनीकरण तेजी से चलता है.

वहीं प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer) अधिकतर उम्रदराज पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि को प्रभावित करता है. लिवर कैंसर (Liver Cancer) लंबे समय से चल रही लिवर की बीमारी, हेपेटाइटिस (Hepatitis) संक्रमण या रसायनों के संपर्क से जुड़ा होता है. इसके अलावा पेट का कैंसर (Stomach Cancer) भी आम है, जिसका संबंध गलत खानपान और बैक्टीरियल संक्रमण से देखा गया है. आपको बता दें कि ये वह कैंसर है, जो आम है, जो जल्दी हो जाते हैं. जबकि अगर कैंसरों की लिस्ट देखें, तो वह बहुत लंबी है, अगर आपको शरीर में किसी भी तरह का अजीब बदलाव दिखे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. आपकी थोड़ी सी देरी आपको बड़ी मुसीबतों में धकेल सकती है.

विज्ञापन

कैंसर होने के पीछे के मुख्य कारण क्या हैं

कैंसर तब विकसित होता है जब कोशिकाओं की वृद्धि को नियंत्रित करने वाले जीन में खराबी आ जाती है. यह खराबी जन्म से हो सकती है या समय के साथ धीरे-धीरे विकसित होती है. लंबे समय तक तंबाकू या शराब का सेवन, रेडिएशन के संपर्क में रहना, हार्मोनल असंतुलन, लगातार सूजन, वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण और प्रदूषण आदि कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं. इसके अलावा गलत जीवनशैली और पोषण की कमी भी इस बीमारी का खतरा बढ़ा देती है.

विज्ञापन

किन लोगों को सबसे ज्यादा कैंसर का खतरा?

अब आते हैं किन लोगों को कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा रहता है? बता दें कि 50 साल से ज्यादा उम्र के लोग, तंबाकू का सेवन करने वाले, मोटापे से ग्रस्त व्यक्ति, शारीरिक रूप से कम सक्रिय लोग और जिनके परिवार में पहले कैंसर रहा हो, उन्हें सबसे ज्यादा खतरा रहता है. हालांकि, इससे बचाव भी किया जा सकता है, जिसके लिए धूम्रपान छोड़ना, संतुलित आहार लेना, नियमित एक्सरसाइज करना, शराब न पीना और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना बेहद जरूरी है. अगर आप चाहते हैं कि आपको किसी तरह की समस्या न हो, तो आपके लिए बेहतर है कि आप अपनी हेल्थ को लेकर डॉक्टर से सही सलाह लेते रहें और उनके अनुसार अपनी लाइफस्टाइल ठीक करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ