हिंदी न्यूज़/हेल्थ/बिना दवा कैसे पाएं अच्छी नींद? योग और लाइफस्टाइल में ये बदलाव दिलाएंगे गहरी और सुकून भरी नींद
हेल्थ
बिना दवा कैसे पाएं अच्छी नींद? योग और लाइफस्टाइल में ये बदलाव दिलाएंगे गहरी और सुकून भरी नींद
Healthy Sleep Routine: अगर आपको नींद ना आने की परेशानी है तो आपको आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाने चाहिए. बाबा रामदेव बिना दवा के अच्छी नींद लाने के नुस्खे आए दिन साझा करते रहते हैं.
गर्मी में केले क्यों जल्दी पकते हैं? Image Credit- AI
Share :
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
नींद न आने की समस्या और समाधान
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के कारण नींद न आने की समस्या बढ़ गई है।
लंबे समय तक नींद की गोलियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि के अनुसार, प्राकृतिक उपायों और सही दिनचर्या से बिना दवा के अच्छी नींद पाई जा सकती है।
अच्छी नींद के लिए सुझाए गए उपाय
सोने से पहले योग (शवासन, बालासन, विपरीत करनी), अनुलोम-विलोम, जायफल वाला दूध, तलवों की मालिश, स्क्रीन टाइम कम करना और मेडिटेशन जैसे उपाय सहायक हैं।
How To Sleep Without Medicine: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है. लोग मोबाइल ज्यादा चलाने लगे हैं, जिसकी वजह से उन्हें नींद ना आने की समस्या शुरू हो जाती है. साथ ही, लाइफस्टाइल इतनी बदल गई है कि लोग देर रात तक जागते हैं, बार-बार मोबाइल देखते हैं या सोचने लग जाते हैं और जब नींद आती है तो उठने का वक्त हो जाता है. हालांकि, वक्त पर सोने के लिए कई लोग दवाओं का सहारा ले रहे हैं, लेकिन लंबे समय तक नींद की गोलियां लेना हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. योग गुरु बाबा रामदेव और आयुर्वेदिक संस्थान पतंजलि के अनुसार कुछ प्राकृतिक उपाय और सही दिनचर्या अपनाकर बिना दवा के भी अच्छी नींद पाई जा सकती है. आइए जानते हैं ऐसे आसान तरीके.
रात को सोने से पहले हल्का योग करने से शरीर और दिमाग दोनों रिलैक्स होते हैं. बाबा रामदेव लोगों को अक्सर शवासन या बालासन करने की सलाह देते हैं. विपरीत करनी जैसे योगासन करने से शरीर का तनाव कम होता है और नींद जल्दी आती है. इसके साथ, 10 मिनट अनुलोम-विलोम और गहरी सांस लेने का अभ्यास करने से भी मन शांत होता है.
रोजाना एक तय समय पर सोएं
पतंजलि के एक्सपर्ट का मानना है कि अच्छी नींद के लिए रोजाना एक ही समय पर सोने और उठने की आदत बनाएं. इससे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक सही रहती है और शरीर अपने-आप नींद के लिए तैयार हो जाता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार हर व्यक्ति को रोज 10 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए.
सोने से पहले दूध डालें जायफल की औषधि
आयुर्वेद में जायफल को नींद के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. सोने से पहले गुनगुने दूध में चुटकी भर जायफल पाउडर मिलाकर पीने से शरीर रिलैक्स होता है और गहरी नींद आने में मदद मिल सकती है.
आयुर्वेदिक तलवों पर सरसों या घी से करें मालिश
आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खों में सोने से पहले पैरों के तलवों पर सरसों के तेल या देसी घी से हल्की मालिश करने की सलाह दी जाती है. इससे शरीर की थकान कम होती है और दिमाग शांत होकर जल्दी नींद आने लगती है.
रात में स्क्रीन टाइम कम करें
मोबाइल, टीवी और लैपटॉप की नीली रोशनी दिमाग को एक्टिव रखती है, जिससे नींद आने में परेशानी होती है. इसलिए सोने से कम से कम 30 मिनट पहले स्क्रीन का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए. इस समय आप ध्यान या हल्का संगीत सुन सकते हैं.
सोने से पहले करें मेडिटेशन
स्ट्रेस और चिंता भी नींद न आने की बड़ी वजह होते हैं. सोने से पहले कुछ मिनट मेडिटेशन या गहरी सांस लेने का अभ्यास करें. इससे मन शांत होता है और शरीर आराम महसूस करता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---