BP Kaise Kam Kare: हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर ही साइलेंट किलर कहा जाता है. अगर आप हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीज हैं तो इसके खतरों से भी वाकिफ होंगे. हाई ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे रक्त धमनियों को डैमेज करने लगता है जिससे गंभीर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में समय रहते ब्लड प्रेशर को कम करना जरूरी होता है. ब्लड प्रेशर कम करने के लिए लोग अक्सर ही ब्लड प्रेशर की दवाएं भी लेते हैं. लेकिन, सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट यानी दिल के डॉक्टर साकेत गोयल का कहना है कि दवाओं से ज्यादा बेहतर लाइफस्टाइल के कुछ जरूरी बदलाव हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं. डॉ. साकेत गोयल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि ये कौन से काम हैं जिन्हें रोजाना किया जाए तो ब्लड प्रेशर की दवा नहीं खानी पड़ेगी और ब्लड प्रेशर सिस्टोलिक और डायस्टोलिक कम होने लगेगा.
यह भी पढ़ें - किस कमी से उंगलियों में झुनझुनी होती है? यह विटामिन हो सकता है वजह, जानिए कैसे दूर होगी दिक्कत
बिना दवा कैसे कम होगा ब्लड प्रेशर
डॉक्टर का कहना है कि ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए आमतौर पर जो दवाएं ली जाती हैं वो ब्लड प्रेशर को 15-16 mmHg सिस्टोलिक और 8 mmHg डायस्टोलिक ही कम करती हैं. इससे ज्यादा इन दवाओं का असर नहीं होता है. लेकिन, अगर आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करते हैं तो वजन घटाने से ही सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 20 mmHg तक कम हो सकता है. वहीं, एक्सरसाइज करने पर, नमक कम कर देने पर या प्राणायाम करने पर आप सिस्टोलिक और डायस्टोलिक 12-15 mmHg और 8-10 mmHg कम कर सकते हैं.
ऐसे में अगर आप ब्लड प्रेशर की एक दवा (Blood Pressure Medicine) खा रहे हैं तो लाइफस्टाइल का हर एक बदलाव आपकी दवा पर निर्भरता को दूर कर सकता है और दवा से ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. इसके लिए इन बातों का जरूर ध्यान रखें -
- रोज थोड़ी एक्सरसाइज जरूर करें
- जंक फूड खाना कम कर दें
- खाने में नमक कम डालें
- पूरी नींद लें
- स्ट्रेस कंट्रोल करें
- धूम्रपान और एल्कोहल से दूरी बना लें.
ब्लड प्रेशर कम करने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए
ब्लड प्रेशर कम करने के लिए फलों को खानापन में शामिल करें. इसके साथ ही, सब्जियां, पूर्ण अनाज, लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स, मछली, चिकन, सूखे मेवे, दाल और हेल्दी ऑयल्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. इस बात का ध्यान रखें कि आपकी डाइट में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट्स की मात्रा कम हो, एल्कोहॉल का सेवन ना करें, सोडियम या नमक (Salt) कम से कम खाएं और जिन चीजों में शुगर की मात्रा ज्याद होती है उन्हें डाइट से निकाल दें.
स्ट्रेस कम करना है बेहद जरूरी
हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए स्ट्रेस मैनेज करना बेहद जरूरी है. तनाव ब्लड प्रेशर को ट्रिगर करता है. ऐसे में कोशिश करें कि आप तनाव ना लें. इसके लिए मेडिटेशन की जा सकती है, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं, योगा किया जा सकता है और जिन भी एक्टिविटीज से स्ट्रेस कम होता है वो एक्टिविटीज की जा सकती हैं.
यह भी पढ़ें आदमी अपनी उम्र से बड़े क्यों दिखते हैं, डॉक्टर ने बताया पुरुषों में जल्दी बुढ़ापा आने का क्या कारण है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
BP Kaise Kam Kare: हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर ही साइलेंट किलर कहा जाता है. अगर आप हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीज हैं तो इसके खतरों से भी वाकिफ होंगे. हाई ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे रक्त धमनियों को डैमेज करने लगता है जिससे गंभीर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में समय रहते ब्लड प्रेशर को कम करना जरूरी होता है. ब्लड प्रेशर कम करने के लिए लोग अक्सर ही ब्लड प्रेशर की दवाएं भी लेते हैं. लेकिन, सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट यानी दिल के डॉक्टर साकेत गोयल का कहना है कि दवाओं से ज्यादा बेहतर लाइफस्टाइल के कुछ जरूरी बदलाव हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं. डॉ. साकेत गोयल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि ये कौन से काम हैं जिन्हें रोजाना किया जाए तो ब्लड प्रेशर की दवा नहीं खानी पड़ेगी और ब्लड प्रेशर सिस्टोलिक और डायस्टोलिक कम होने लगेगा.
यह भी पढ़ें – किस कमी से उंगलियों में झुनझुनी होती है? यह विटामिन हो सकता है वजह, जानिए कैसे दूर होगी दिक्कत
बिना दवा कैसे कम होगा ब्लड प्रेशर
डॉक्टर का कहना है कि ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए आमतौर पर जो दवाएं ली जाती हैं वो ब्लड प्रेशर को 15-16 mmHg सिस्टोलिक और 8 mmHg डायस्टोलिक ही कम करती हैं. इससे ज्यादा इन दवाओं का असर नहीं होता है. लेकिन, अगर आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करते हैं तो वजन घटाने से ही सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 20 mmHg तक कम हो सकता है. वहीं, एक्सरसाइज करने पर, नमक कम कर देने पर या प्राणायाम करने पर आप सिस्टोलिक और डायस्टोलिक 12-15 mmHg और 8-10 mmHg कम कर सकते हैं.
ऐसे में अगर आप ब्लड प्रेशर की एक दवा (Blood Pressure Medicine) खा रहे हैं तो लाइफस्टाइल का हर एक बदलाव आपकी दवा पर निर्भरता को दूर कर सकता है और दवा से ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. इसके लिए इन बातों का जरूर ध्यान रखें –