---विज्ञापन---
पाचन में सुधार से लेकर इन 7 चीजों में फायदेमंद केले के पत्ते
Banana Leaf Health Benefits: अक्सर जब हम गर्म चीजों को प्लास्टिक के बर्तनों में डालकर खाते हैं, तो आप सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि प्लास्टिक के कुछ अंश भी खा लेते हैं। लंबे समय से अगर कोई ऐसा करता है तो इसका हेल्थ पर असर पड़ सकता है, लेकिन अगर आप केले के पत्ते का यूज करते हैं, तो इसके कई फायदे मिलते हैं।

Banana Leaf Health Benefits: केले के पत्तों पर खाना परोसकर खाना कई सालों से भारत में चला आ रहा है। दक्षिण भारत में कई लोग खाने के लिए केले के पत्तों का इस्तेमाल करते हैं। दक्षिण के लोग ज्यादातर बर्तन की जगह केले के पत्तों पर खाते हैं। ये सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है और यह तरीका कई बीमारियों से बचने में भी मददगार हो सकता है।
केले की पत्तियां का इस्तेमाल आमतौर पर खाना पकाने, खाना परोसने और भोजन को लपेटने के लिए करते हैं। पत्ती का इस्तेमाल प्लेट या परोसने की थाली के रूप में किया जाता है। केले के पत्ते नेचुरल, बायोडिग्रेडेबल और प्रचुर मात्रा में मिलता है, जो एक तरह से उन्हें एनवायरनमेंट-फ्रेंडली ऑप्शन बनाते हैं। हेल्थ के नजरिए से देखें तो केले के पत्ते पर खाना खाने से कुछ फायदे मिल सकते हैं। आइए जान लेते हैं केले के पत्ते में खाना खाने के सभी फायदों के बारे में..
नेचुरली कीटाणुओं को मारता है
केले के पत्तों में नेचुरल एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो भोजन में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। इसलिए केले के पत्ते पर खाना खाने से फूड बोर्न (फूड प्वाइजनिंग) बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
न्यूट्रिशन कितना है
केले के पत्तों में पॉलीफेनोल, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। जब भोजन को केले के पत्ते पर रखा जाता है, तो इनमें से कुछ पोषक तत्व भोजन में चले जाते हैं, जिससे इसका पोषण और बढ़ जाता है।
नॉन टॉक्सिक
कुछ सिंथेटिक प्लेटों या केले के पत्तों नॉन टॉक्सिक होते हैं। वे भोजन में हानिकारक केमिकल चीजें नहीं छोड़ते हैं, जिससे खाना सेफ रहता है और सेहत को कोई हानि नहीं होती है।
एनवायरनमेंट फ्रेंडली
डिस्पोजेबल प्लेट्स की बदले आप केले के पत्तों का यूज कर सकते हैं। इससे एनवायरनमेंट फ्रेंडली बनाने में मदद मिलती है। यह प्लास्टिक या फोम प्लेट्स की जरूरत को कम करता है, जो प्रदूषण को बढ़ाते हैं।
बायोडिग्रेडेबल
केले के पत्ते बायोडिग्रेडेबल होते हैं, जिसका मतलब है कि वे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना आसानी से टूट जाते हैं। यह उन्हें भोजन परोसने के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाता है।
पाचन को बढ़ावा देता है
केले के पत्ते पर भोजन करने से पाचन पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। केले के पत्तों में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल पाचन एंजाइमों के प्रोडक्शन को उत्तेजित करते हैं, जिससे बेहतर पाचन और पोषक तत्वों के सोखने में सहायता मिलती है।
सेहत के लिए वरदान
गर्म चीजों को प्लास्टिक के बर्तनों में परोसने से प्लास्टिक के कुछ अंश खाने में मिलते हैं। इससे सेहत पर असर पड़ता है। वहीं, केले के पत्ते में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, इससे सेहत को फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ें- खाली पेट दही खाने से किन 5 बीमारियों से होता है बचाव
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।









