---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

मोबाइल से होने वाला पिंकी फिंगर सिंड्रोम क्या? स्वामी रामदेव से जानें कारण और इलाज

Baba Ramdev Health Tips: मोबाइल का इस्तेमाल इन दिनों हर कोई करता है। बच्चे भी हर समय फोन का इस्तेमाल करते हैं। इससे मानसिक स्वास्थ्य तो बिगड़ता है, मगर इसके साथ-साथ पिंकी फिंगर सिंड्रोम भी बढ़ रहा है। आइए जानते हैं पिंकी फिंगर सिंड्रोम क्या है, स्वामी रामदेव इस पर क्या कहते हैं।

---विज्ञापन---

Baba Ramdev Health Tips: स्वामी रामदेव के अनुसार, मोबाइल फोन का यूज न सिर्फ मानसिक जबकि शारीरिक समस्याओं का भी कारण है। पिंकी फिंगर सिंड्रोम जो कि हाथों की छोटी उंगली से संबंधित एक हेल्थ कंडिशन है, जिसमें कि छोटी उंगली में दर्द, सुन्नता, कमजोरी या कोई अन्य शारीरिक समस्या हो सकती है। इस उंगली को बेबी फिंगर या फिर कनिष्ठा उंगली भी कहते हैं। स्वामी रामदेव ने बताया है कि यह शरीर के पोश्चर के खराब होने से हो सकता है। पिंकी फिंगर सिंड्रोम कई अन्य समस्याओं को भी बुलावा देता है। आइए जानते हैं इसके कारण और उपाय।

क्या कहते हैं स्वामी रामदेव

स्वामी रामदेव कहते हैं कि आजकल लोग दिन-रात फोन में लगे रहते हैं। फोन हमारे बॉडी पोश्चर को बिगाड़ देता है। हर समय उंगलियों के इस्तेमाल से फोन चलाने से हाथ की जो छोटी उंगली होती है, उसमें अकड़न होती है, जिससे उस फिंगर और अनामिका उंगली में गैप भी आ जाता है। इस गैप से आप समझ सकते हैं कि आपको भी पिंकी फिंगर सिंड्रोम है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

Mobile बिगाड़ रहा सेहत

स्वामी रामदेव कहते हैं कि फोन हमारी पूरी बॉडी पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे हार्ट डिजीज, नर्व्स प्रॉब्लम, हाइपरटेंशन, मोटापा, शुगर की बीमारी, आंखों की समस्या से लेकर कैंसर और पिंकी फिंगर सिंड्रोम भी हो सकता है।

---विज्ञापन---

पिंकी फिंगर सिंड्रोम क्या है?

पिंकी फिंगर सिंड्रोम मोबाइल से होने वाला एक सिंड्रोम है। यह एक ऐसी समस्या है जो मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग करने से हाथ की छोटी अंगुली में दर्द, ऐंठन और कमजोरी हो सकती है। इसे अक्सर फोन या टेक्नोलॉजी से संबंधित हैंड सिंड्रोम माना जाता है। पिंकी फिंगर का दर्द धीरे-धीरे शरीर के अन्य अंगों जैसे गर्दन, कंधों और सीधे हाथ और कमर में भी होने लगता है। इसलिए, हमें इस प्रॉब्लम को जल्दी से जल्दी सही करना होता है।

Baba Ramdev Health Tips

---विज्ञापन---

स्वामी रामदेव ने बताए उपाय

स्वामी रामदेव पिंकी फिंगर सिंड्रोम को लेकर कहते हैं कि यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है। इसके लिए उन्हें योग और आसन का सहारा लेना चाहिए। आपको कपालभाति, हलासन और वज्रासन करना चाहिए। साथ ही, वे कहते हैं आपको तिल के तेल से उंगली और उसके आस-पास के हिस्सों में सही से मालिश करनी चाहिए। आपको तेल को हल्का गुनगुना करके मालिश करनी है और ठंडा-गर्म सिकाई भी करनी है।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 07, 2025 10:38 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola