डाइट सही फिर भी नहीं घट रही पेट की चर्बी? कहीं 'कोर्टिसोल बेली' तो नहीं बन रही वजह

Cortisol belly: क्या आपके पेट की भी चर्बी अच्छी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी के बावजूद भी कम नहीं हो रही है? कहीं आपको भी तो कोर्टिसोल बेली की समस्या तो नहीं हो रही है, जानिए क्या है ये स्थिति.

Cortisol Belly Symptoms,

अच्छी डाइट से भी नहीं कम हो रही पेट की चर्बी? (Image: AI)

विज्ञापन

मोटापा एक गंभीर समस्या है, जिससे देश व दुनिया में आज बड़ी संख्या में लोग परेशान है. मोटापा के कारण इंसानी शरीर कई गंभीर बीमारियों का घर बन जाता है, जो लंबी उम्र को भी प्रभावित करता है और व्यक्ति को जिंदगीभर दवाओं पर निर्भर रहने पर मजबूर कर देता है. लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत तब पैदा होती है, जब आप हेल्दी डाइट ले रहे हो और फिर भी पेट की चर्बी कम न हो रही हो. ऐसी स्थिति में न सिर्फ दिल घबराता है, बल्कि तनाव की स्थिति भी पैदा हो जाती है. हम आपको इस स्टोरी में ‘कोर्टिसोल बेली’ के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है. इतना जान लीजिए कि अगर हेल्दी डाइट के बाद भी पेट पर चर्बी बन रही है, तो इसके पीछे ‘कोर्टिसोल’ भी कारण हो सकता है.

यह भी पढ़ें: कम उम्र में फैटी लिवर? बिना शराब पिए भी लिवर क्यों हो रहा है डैमेज, जानिए शुरुआती संकेत

विज्ञापन

क्या है ‘कोर्टिसोल’?

अपोलो 24/7 की वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार, अच्छी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी के कारण भी बढ़ रहे मोटापे के पीछे तनाव भी एक बड़ा कारण हो सकता है. दरअसल, कॉर्टिसोल, जिसे आम तौर पर ‘स्ट्रेस हार्मोन’ कहा जाता है, वजन बढ़ने, खासकर पेट के आसपास चर्बी जमा होने में अहम भूमिका निभाता है. अच्छी बात यह है कि तनाव को मैनेज करके और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके कॉर्टिसोल के लेवल को असरदार ढंग से कम कर सकते हैं, नतीजतन पेट की चर्बी भी कम की जा सकती है.

कोर्टिसोल का क्या है पेट की चर्बी से कनेक्शन?

अपोलो 24/7 के अनुसार, कोर्टिसोल एक तरह का हार्मोन है, जो तनाव के कारण एड्रिनल ग्रंथियों द्वारा बनने लगता है. अपोलो के मुताबिक, कई मामलों में ये आपके शरीर को शॉर्ट-टर्म चुनौतियों (जैसे खतरे से भागना) से निपटने में मदद कर सकता है, लेकिन लंबे समय तक चलने वाला स्ट्रेस कोर्टिसोल लेवल को बढ़े रहने से कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. इनमें;

  • पेट पर चर्बी का बढ़ना
  • बाहर का अनहेल्दी खाने की क्रेविंग
  • लंबे समय तक तनाव रहने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है और वजन कम करना मुश्किल हो सकता है.
  • इतना ही नहीं, इस स्थिति को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसके कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बना रहता है और साथ ही, शुगर की समस्या आदि कई गंभीर बीमारियां आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं.

कैसे दिखते हैं लक्षण और राहत पाने के उपाय?

  • कोर्टिसोल के लेवल बढ़े होने पर कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, इसमें;
  • डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद पेट की चर्बी कम न होना
  • पूरी रात सोने के बाद भी थकान महसूस होना
  • सोने में या नींद बनाए रखने में परेशानी
  • अक्सर सिरदर्द या मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होना
  • मूड बदलना, एंग्जायटी या चिड़चिड़ापन
  • भूख बढ़ना, खासकर मीठा और कार्ब्स खाने की इच्छा होना आदि इसके लक्षणों में शामिल है.
  • कोर्टिसोल को कम करने के लिए आप कुछ आसान टिप्स को अपना सकते हैं, जिसमें;
  • तनाव को कम करना
  • अच्छी नींद लेना
  • कोर्टिसोल लेवल को बनाएं रखने वाली डाइट
  • डॉक्टर से सलाह, जांच और उनके अनुसार दवाओं का सेवन.

यह भी पढ़ें: टमाटर खाने से किडनी में पथरी होती है? डॉक्टर ने बताया किन चीजों से हो सकता है खतरा

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

SOURCE: APOLLO 24/7

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ