Uric Acid Control: यूरिक एसिड गंदा पदार्थ होता है जिसे किडनी फिल्टर करके बाहर निकाल देती है. लेकिन, अगर यूरिक एसिड की मात्रा शरीर में जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए और किडनी उसे फिल्टर ना कर पाए तो यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैलने लगते हैं. इससे गठिया और हाथ-पैरों की उंगलियों में सूजन की दिक्कत भी होने लगती है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की सलाह काम आ सकती है. बाबा रामदेव ने बताया है कि वो कौन सा फल है जिसका जूस पीने पर यूरिक एसिड शरीर से निकल जाता है. आप भी जानिए किस फल की बात कर रहे हैं बाबा रामदेव.
इस फल के जूस से कम होगा यूरिक एसिड
बाबा रामदेव कहते हैं कि पेठा (Petha) एक ऐसा फल है जिसका रस पीने पर यूरिक एसिड उल्टी पांव लौट जाएगा. पेठा वही सब्जी है जिसे चाशनी में डालकर उसकी मिठाई बनाई जाती है. बहुत से लोग पेठा की सब्जी भी बनाते हैं. लेकिन, बाबा रामदेव कहते हैं यह एक फायदेमंद फल है जो गुणों से भरपूर होता है. खासकर यूरिक एसिड के लिए यह परम औषधि साबित होता है.
यूरिक एसिड के अलावा शरीर के गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए और शरीर में जमी गंदगी या कहें टॉक्सिंस को निकालने में भी पेठे का जूस (Petha Juice) पिया जा सकता है. बाबा रामदेव का कहना है कि बाजार से एल्कलाइन वॉटर खरीदने के बजाय पेठे का जूस पिया जा सकता है. यह शरीर को एल्कलाइन बनाता है.
यूरिक एसिड बढ़ने पर कैसे लक्षण दिखते हैं
- जोड़ों में सूजन (Joint Swelling) हो सकती है और दर्द होता है. पैरों की उंगलियों और खासकर अंगूठे में, घुटनों में और हाथों की उंगलियों में दर्द और सूजन हो सकती है.
- पथरी हो सकती है. इसमें कमर में तेज दर्द होता है, पेशाब में खून नजर आ सकता है और पेशाब करने में दिक्कत हो सकती है.
- हर समय थकान महसूस होती है और शरीर हमेशा डिसकम्फर्ट महसूस करता है. यह यूरिक एसिड के कारण होने वाली किसी दिक्कत या किडनी की दिक्कतों के चलते हो सकता है.
- ब्लड प्रेशर बढ़ना भी यूरिक एसिड बढ़ने का लक्षण हो सकता है.
पानी की मात्रा रखें ज्यादा
यूरिक एसिड कम हो इसके लिए पानी की मात्रा ज्यादा रखें. ज्यादा पानी पीने पर यूरिक एसिड शरीर से फिल्टर होकर बाहर निकलता है. इससे शरीर में जमे टॉक्सिंस भी फ्लश हो जाते हैं. गर्म पानी पीने पर भी फायदा मिल सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.