World First Aid Day: नाक से खून आने पर सिर पीछे करें या आगे? जानिए फर्स्ट एड करने का सही तरीका

हर साल सितंबर के दूसरे शनिवार को वर्ल्ड फर्स्ट एड डे मनाया जाता है. यह 2003 से इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटी के जरिए हर साल मनाया जाता है. इस दौरान बेसिक फर्स्ट एड पर बात की जाती है. 

nosebleed head position 

नाक से खून आए तो तुरंत क्या करें? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

नाक से अचानक खून आना अक ऐसी बीमारी है जिसे देखकर अक्सर लोग घबरा जाते हैं. खासकर बच्चों को देखकर, क्योंकि खेलते खेलते उनकी नाक से खून आने लगता है. ऐसा कई बार बड़े लोगों के साथ भी हो जाता है. इसलिए कुछ लोग आज भी नाक से खून आने पर सिर पीछे करने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या यह तरीका सही है? मेडिकल गाइडलाइंस और एनएचएस के मुताबिक, नाक से खून आने पर सिर पीछे करने के बजाय थोड़ा आगे झुकाना चाहिए. इससे खून गले के पीछे जाने और उसे निगलने की कोशिश कम होती है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आपको इस दौरान क्या करना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- थाली में छिपा जहर? जानिए कैसे पैकेज्ड फूड और ज्यादा तेल-मसाले वाले पकवान बढ़ रहा है कैंसर का खतरा

विज्ञापन

नाक से खून आने पर सिर पीछे क्यों नहीं करना चाहिए?

सिर को पीछे करने पर नाक से निकल रहा खून बाहर आने के बजाय गले की तरफ जा सकता है. इससे खून निगलने पर मतली या उल्टी जैसी परेशानी हो सकती है. रिसर्च में बताया गया है कि नाक से खून निकलने के दौरान इंसान को सीधा बैठाकर थोड़ा आगे झुकना चाहिए, ताकि खून गले में न जाए. इसलिए सिर को आगे की ओर झुकाना एक सिंपल तरीका है. 

नाक से खून आए तो तुरंत क्या करें?

  • सीधे बैठें और थोड़ा आगे झुकें- सबसे पहले इंसान को बैठाएं और फिर उसे लेटाएं नहीं. इस दौरान सिर को पीछे न करें और सिर को हल्का आगे झुकाकर मुंह से सांस लेने दें. 
  • नाक को दबाएं- अंगूठे की मदद से नाक के नरम हिस्से को यानी नथुनों के ठीक ऊपर वाले हिस्से को मजबूती से दबाएं. नाक की हड्डी वाले ऊपरी हिस्से को दबाने से उतना फायदा नहीं होता.
  • मुंह से सांस लेना- नाक दबाए रखते वक्त मुंह से सांस लेने दें. अगर खून मुंह में आ रहा है तो उसे निगलने के बजाय बाहर थूकना बेहतर है, क्योंकि खून निगलने से कुछ लोगों को पेट में परेशानी या उल्टी हो सकती है. 

क्या नाक पर बर्फ लगानी चाहिए? 

नाक से खून आने पर बर्फ लगाने के लिए कहा जाता है. इसलिए कुछ लोग कपड़े में लपेटकर नाक पर बर्फ लगाते हैं. हालांकि, एनएचएस का कहना है कि इसे इफेक्टिव बनाने के लिए सही पोजीशन का होना बहुत ही जरूरी है. कई बार गलत पोजीशन नुकसानदायक साबित हो सकती है. इसके अलावा, बार-बार नाक से उंगली हटाकर खून को चेक न करें. इससे इंफक्शन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source- NHS

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ