खाना खाते हुए मुंह में जलन क्यों होती है? सर्जन ने बताए सामान्य और गंभीर कारण

Burning Sensation In Mouth: फोर्टिस अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट और यूनिट हेड, हेड एंड नेक सर्जन डॉ. अंबेश सिंह से जानिए खाना खाते हुए मुंह में जलन होना किस समस्या का लक्षण हो सकता है. अगर आप भी इसी दिक्कत से दोचार हो रहे हैं तो लक्षणों को ना करें इग्नोर.

Mouth Burning While Eating

मुंह में जलन होने की मुख्य वजह क्या है. AI Generated Image

Muh Me Jalan Hona: खाना खाते हुए कुछ बहुत तीखा या गर्म खा लिया जाए तो मुंह जलने लगता है और तकलीफ होती है. लेकिन, अगर सामान्य तामपान और कम तीखा खाना खाने पर भी मुंह में जलन महसूस हो और दर्द या असहजता होने लगे तो इसका क्या कारण हो सकता है? इस प्रश्न का जवाब दे रहे हैं फोर्टिस अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट और यूनिट हेड, हेड एंड नेक सर्जन डॉ. अंबेश सिंह. डॉक्टर बता रहे हैं कि कौन से सामान्य और गंभीर कारण हो सकते हैं जो मुंह की जलन की वजह बनते हैं. आइए डॉक्टर से ही जानते हैं खाता खाते हुए मुंह में जलन क्यों होती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

खाना खाते हुए मुंह में जलन क्यों होती है

डॉक्टर बताते हैं कि ये दिक्कतें मुंह में जलन की वजह बन सकती हैं –

मसालेदार या गर्म भोजन, तंबाकू-गुटखा खाना, मुंह के छाले या फंगल इंफेक्शन से जलन हो सकती है.
लगातार जलन मुंह के सूखेपन, विटामिन या आयरन की कमी या अन्य मौखिक समस्याओं से भी जुड़ी हो सकती है.

विज्ञापन

बर्निंग माउथ सिंड्रोम भी हो सकता है कारण

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग में छपी रिपोर्ट के मुताबिक खाना खाते हुए मुंह में जलन की दिक्कत बर्निंग माउथ सिंड्रोम (Burning Mouth Syndrome) के चलते भी हो सकती है. इसमें खासकर एल्कोहल के सेवन से या कुछ चटपटा खाने से मुंह की जलन बढ़ जाती है. बर्निंग माउथ सिंड्रोम होंठ, जीभ, मसूड़ों, गाल के अंदरूनी हिस्से, मुंह के ऊपरी हिस्से और गले को भी प्रभावित करता है. लेकिन, रिपोर्ट में बताया गया है कि यह केवल 2 प्रतिशत लोगों को ही प्रभावित करता है और पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को मेनोपॉज की तरफ ट्रांजिशन के दौरान हो सकता है.

विज्ञापन

बर्निंग माउथ सिंड्रोम किसे हो सकता है

बर्निंग माउथ सिंड्रोम न्यूरोपैथिक दर्द का एक प्रकार है जिसमें फाइबर एब्नॉर्मली एक्ट करने लगते हैं और बिना किसी स्पष्ट ट्रिगर के दर्द का कारण बनते हैं. इसकी सटीक वजह अब तक पता नहीं हो पाई है. बताया जाता है कि यह मेनोपॉज के दौरान हो सकता है, स्ट्रेस या एंजाइटी से हो सकता है या हार्मोनल चेंजेस इसकी वजह हो सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source - Harvard Health Publishing  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ