खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में रामबाण है इस पेड़ की छाल!

Bad Cholesterol Reduce Tips: अगर आपका भी खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी बढ़ा हुआ है और इससे आपको कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ रही है, तो ऐसे में आपके अर्जुन की छाल बहुत काम आएगी। इससे न केवल आपका कोलेस्ट्रॉल ही कम होगा बल्कि दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है।

bad cholesterol reduce tips

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के टिप्स Image Credit: Freepik

विज्ञापन

Bad Cholesterol Reduce Tips: आज कल की भागदौड़ भरे जीवन में खुद को हेल्दी रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है। खराब लाइफ स्टाइल के चलते लोग नई-नई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या भी इन दिनों एक कॉमन बात हो गई है। जब दिल की आर्टरी में खराब कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है, तब हार्ट ब्लॉकेज और दिल से जुड़ी बीमारियों की दिक्कतें होने लगती है।

नसों में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आर्टरी सिकुड़ने जाती है और ब्लड फ्लो कम होने लगता है। जिस कारण दिल में ऑक्सीजन सही तरह से पहुंच नहीं पाता है, जिससे चेस्ट पेन, सांस लेने में परेशानी और यहां तक ​​कि हार्ट अटैक भी पड़ सकता है। ऐसे में कई आयुर्वेदिक उपटार है, जिसमें अर्जुन की छाल आपके खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किस तरह से करें।

विज्ञापन

गुणों का भंडार है अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कई मेडिसिन में यूज किया जाता है। इसके पेड़ में बीटा-सिटोस्टेरोल, एलेजिक एसिड, मोनो कार्बोक्सिलिक एसिड पाया जाता है, जो डायबिटीज, कैंसर, खराब कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारी में लाभदायक है। इसमें मौजूद हाइपोलिपिडेमिक (Hypolipidemic) बॉडी में हाई कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में हेल्प करता है।

अर्जुन की छाल किन समस्याओं में भी फायदेमंद 

अर्जुन की छाल दिल के मरीजों के लिए बेहद लाभदायक मानी जाती है। इसके सेवन से है ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही यह कमजोर हड्डियों को मजबूती देता है और लूज मोशन की समस्या में फायदेमंद है। मुंह के छालों और गठिया की समस्या में भी इसका सेवन कर सकते हैं।

अर्जुन की छाल का इस्तेमाल खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी असरदार माना जाता है। इसे दो तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है..

विज्ञापन

अर्जुन की छाल का काढ़ा

सामग्री

  • अर्जुन की छाल का पाउडर- 1-2 चम्मच
  • पानी- 2 कप

बनाने की विधि

  • एक पैन में 2 कप पानी डालें और उसमें अर्जुन की छाल का पाउडर मिलाएं।
  • इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए।
  • ठंडा होने पर छानकर रख लें।
  • इस काढ़े को सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले पिएं।

अर्जुन की छाल की चाय

सामग्री

  • अर्जुन की छाल का पाउडर- 1 चम्मच
  • पानी- 1 कप
  • शहद (ऑप्शनल)- 1 चम्मच
  • तुलसी के पत्ते (ऑप्शनल)- 2-3 पत्ते

बनाने की विधि

  • एक कप पानी को उबालें।
  • इसमें 1 चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर और तुलसी के पत्ते डालें।
  • इस मिश्रण को 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
  • उबालने के बाद इसे छान लें और उसमें शहद मिलाकर पिएं।

विज्ञापन

क्या बरतें सावधानियां

  1. अर्जुन की छाल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें, खासकर अगर आप कोई मेडिकल इलाज करवा रहे हैं।
  2. इसका ज्यादा सेवन न करें, लिमिट मात्रा में ही सेवन करें। इन दोनों तरीकों से अर्जुन की छाल का यूज करके आप खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं और अपने दिल की सेहत में सुधार सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  चिलचिलाती धूप से सिरदर्द, डिहाइड्रेशन, सनबर्न से बचाव कैसे करें?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ